आमलकी एकादशी पर आंवले का पूजन कर मांगी सुख-समृद्धि की कामना

Mar 03 2023

ग्वालियर। फाल्गुन मास की शुक्ल पक्ष की आमलकी एकादशी शुक्रवार को श्रद्धाभाव के साथ मनाई गई। इस मौके पर महिलाओं ने भगवान शिव, माता पार्वती व विष्णु के रूप आंवले के पेड़ का पूजन करने के उपरांत परिवार की सुख-समृद्धि के लिए कामना की। वहीं मॉडल टाउन स्थित शिव शक्ति धाम में आंवले के पेड़ की सामूहिक परिक्रमा लगाई गई। इस अवसर पर मधु भार्गव, संगीता गुप्ता, हेमा भार्गव, पारुल पाठक, ज्योति तिवारी, सुनीता पाराशर, साधना भार्गव, गीता शर्मा आदि महिलाएं उपस्थित रहीं।