20 साल के भाजपा के कुशासन में जनता त्रस्त: शर्मा
Mar 03 2023
ग्वालियर। प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा ने ग्वालियर विधान सभा के वार्ड क्रमांक 1 के पंचवटी कॉलोनी, आदर्श मील रोड, एबी रोड रामाजी का पुरा में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत जनसंपर्क कर जनता के बीच उनकी समस्याओं को जाना।
कांग्रेस की रीत नीति को लेकर विस्तार से चर्चा कर आगामी चुनाव में कांग्रेस के हाथ मजबूत करने की बात की। हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम के समापन के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा ने कहा कि 20 साल के भाजपा के कुशासन में जनता त्रस्त है भाजपा मस्त है।
उन्होंने ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर पर कटाक्ष करते हुए कहा कि मंत्री आज आपके ही राज्य में गरीब जनता के कनेशन काटे जा रहे हैं शिवराज मामा की भांजी और बहने अंधेरे में बैठी हैं अब आप इनके कनेक्शन जोडऩे कब आएंगे जनता आपके दोहरे चरित्र को समझ गई है।
उन्होंने कहा कि अब नौटंकी बंद कीजिए और जनता को राहत दिलाआई जनता ने आपको कई बार विधायक और मंत्री बनाया है लेकिन आज भी ग्वालियर विधानसभा की हालत बदहाल है लोग आज भी मूलभूत समस्याओं के लिए संघर्ष कर रहे हैं उन्होंने माता बहनों को संबोधित करते हुए कहा कि आपकी आर्थिक सहायता और पेंशन के लिए सबसे पहले आज से 5 साल पहले मैंने लड़ाई लड़ी थी आज चुनाव में सरकार को आपकी याद आ गई है लेकिन कमलनाथ ने आपको हर महीने 1500 देने का वादा किया है और कांग्रेस जो कहती है वह करती है आप लोग कांग्रेस का साथ दें कांग्रेस हर गरीब के साथ खड़ी है।
जनसंपर्क के दौरान उनके साथ मुख्य रूप से राजेश खान, मुनेंद्र भदोरिया, नवीन भदकारिया, महेश धनेरिया, पार्षद सुरेंद्र चौहान, पीपी शर्मा, रामू कुशवाह, नाजिम भाई, मुन्नालाल खरे, जमील खान, अशोक तरैटीया, सोनू राजावत, रामसहाय तोमर, टिंकल चौधरी, करण शर्मा, अरविंद वैष्णव, राकेश शर्मा, शशिकांत शर्मा सहित जिला कांग्रेस के सभी समानित सदस्य और क्षेत्रीय जनता विशेष रुप से मौजूद रही।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









