एसी कोच में चढ़ते समय फौजी फिसला, पॉइंटमैन ने बचाई फौजी की जान
Mar 03 2023
ग्वालियर। एक फौजी की जान रेलवे के पॉइंटमैन ने बचाई है। असल में फौजी दौड़ते हुए चलती ट्रेन के एसी कोच में चढऩे का प्रयास कर रहा था। तभी उसका पैर फिसला और वह ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच में फंस गया। किस्मत से पॉइंट मैन वहां मौजूद था। तत्काल ट्रेन में उसने चेन पुलिंग कर दी। इस दौरान डेढ़ मिनट तक फौजी जिंदगी और मौत के बीच झूलता रहा। आखिर में ट्रेन के रूकने पर उसे बाहर निकाला गया। घायल फौजी को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया था। फौजी के नशे में होने की सूचना थी, लेकिन उसकी पुष्टि नहीं हुई है। पर इस घटना का किसी ने वीडियो शूट कर लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है।
ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर मंगला एक्सप्रेस ट्रेन खड़ी थी। ट्रेन के एसी कोच में एक यात्री को चढऩा था। जब तक वह कोच के पास तक पहुंचा तो मंगला एक्सप्रेस चल दी। उसका सिर्फ 2 मिनट का ही हॉल्ट था। यात्री ने दौड़ते हुए ट्रेन को पकडऩे का प्रयास किया, लेकिन फुटरेस्ट पर पैर रखते ही वह अनियंत्रित हो गया और फिसल गया। प्लेटफार्म पर गिरते ही यात्री ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच में आ गया। किस्मत से इस समय पॉइंट मैन हरिप्रसाद ने समझदारी दिखाते हुए तत्काल चेन पुलिंग कर दी।
प्लेटफार्म होने के चलते ट्रेन की रफ्तार ज्यादा तेज नहीं थी। चेन पुलिंग करते ही ट्रेन रूक गई। इसके बाद पॉइंट मैन हरिप्रसाद ने अन्य लोगों की मदद से ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच में फंसे यात्री को बाहर निकाला। घायल यात्री को अस्पताल पहुंचाया गया है। घायल की पहचान सेना के जवान (फौजी) सुनील नारायण के रूप में हुई है। जवान यहां ग्वालियर में पोस्टेट हैं वह अपने घर जाने के लिए निकला था। जल्दवाजी में ट्रेन को पकडऩे के चक्कर में वह हादसे का शिकार हो गया।
घटना के समय स्टेशन पर मौजूद वेंडरों की माने तो फौजी संतुलन बिगडऩे के बाद गिरकर करीब डेढ़ मिनट तक जिंदगी और मौत के बीच झूलता रहा। समय रहते पॉइंट मैन हरिप्रसाद ने ट्रेन को रुकवा दिया। साथ ही प्लेटफार्म होने के कारण ट्रेन की रफ्तार नहीं थी। वरना फौजी कट जाता।
इस घटना के बाद स्टेशन पर मौजूद लोगों ने वीडियो शूट कर लिया। कुछ ही देर बाद यह 37 सेकंट का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चित हो गया। वीडियो में शूट किया गया है कि किस तरह फौजी को बाहर निकाला गया है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









