पार्किंग में कार खड़ी कर शराब पीने वालों को पकड़ा

Mar 03 2023

ग्वालियर। सार्वजनिक पार्किंग और निजी पार्किंग में कार खड़ी कर शराब पीने वालों की धरपकड़ गत रात को पुलिस ने की। रात 9 बजे से शहर के सभी थानों का फोर्स पार्किंग देखने निकला। जो यहां शराब पीता मिला, उस पर कार्रवाई की। ऐसे 11 कार चालकों को पकड़ा। उधर बैजाताल रोड पर बुलट में मोडिफाय साइलेंसर लगाकर गोली जैसी आवाज निकाल रहे एक युवक को पकड़ा। उसके दो साथी भाग गए। यहां तीन बुलट सडक़ पर दौड़ रही थी और यह लोग साइलेंसर से गोली जैसी आवाज निकालकर दहशत फैला रहे थे। इसी दौरान डीएसपी ट्रैफिक नरेश अन्नोटिया यहां से गुजरे। उन्होंने एक बुलट सवार को पकड़ लिया। जिसकी नंबर प्लेट पर यदुवंशी लिखा हुआ था। गाड़ी पर नंबर ही नहीं था।