सिंधिया गल्र्स स्कूल में साइबर अपराधों से बचाव के लिए स्टूडेंट को जागरूक कर आगे बढऩे के लिए किया मोटिवेट

Mar 03 2023

ग्वालियर। ग्वालियर जिले में साइबर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस जागरूकता अभियान के तहत एएसपी क्राइम राजेश डण्डोतिया द्वारा अभी तक ग्वालियर जिले के विभिन्न स्कूल/कॉलेज एवं संस्थानों में 100 सायबर जागरूकता सेमीनार आयोजित कर जाकर छात्र-छात्राओं एवं उनके परिजनों के अलावा डॉक्टर, बैंक कर्मचारियों, व्यापारी वर्ग, आमजन तथा सेना के जवानों को साइबर अपराधों से बचाव के लिये जागरूक किया गया है। 
उनके द्वारा जिले में लगातार सायबर क्राईम जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में राजेश दण्डोतिया द्वारा शहर के सिंधिया कन्या विद्यालय में जाकर वहां अध्ययनरत छात्राओं एवं स्कूली स्टाफ को वर्तमान समय में होने वाले साइबर अपराध के संबंध में जानकारी देकर साइबर धोखाधड़ी से किस प्रकार स्वयं का बचाव किया जा सकता है, इसके संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई साथ ही स्टूडेंट को आगे बढऩे के लिये मोटिवेट किया गया। जागरूकता कार्यक्रम के दौरान सिंधिया कन्या विद्यालय में 400 स्टूडेंट एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे। 
एएसपी क्राइम राजेश डण्डोतिया द्वारा सिंधिया कन्या विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को साइबर अपराध क्या होता है तथा वर्तमान समय में होने वाले साइबर अपराधों से सुरक्षित रहने के संबंध में जानकारी दी गई और ऑनलाइन फ्रॉड से कैसे बचा जाए इसके संबंध में भी विस्तृत जानकारी दी गई। इसके साथ ही उन्होंने वर्तमान समय में पुलिस के समक्ष आने वाली सायबर क्राईम संबंधी शिकायतों को भी साझा किया। उनके द्वारा उपस्थित स्टूडेंट को ऑनलाईन फ्रॉड से बचाव के तरीकों से भी अवगत कराया गया और बताया गया कि मोबाइल पर आने वाले किसी भी अंजान वीडियो कॉल या मैसेज लिंक को खोलकर न देखे और न ही अपनी व्यक्तिगत या बैंक संबंधी जानकारी किसी को दें। 
उन्होने बताया कि आजकल साइबर फ्रॉड करने वाले लोग बिजली बिल के भुगतान संबंधी मैसेज भेजकर, क्रेडिट कार्ड/केवाईसी अपडेट करने तथा इनामी जीतने के नाम पर ऑनलाइन धोखाधड़ी कर रहे हैं। उन्होने कहा कि किसी भी लॉटरी निकलने या फ्री गिफ्ट के चक्कर में नही पडऩा चाहिए और न ही किसी अंजान लिंक पर क्लिक करना चाहिए। एटीएम या क्रेडिट कार्ड का उपयोग करते समय बहुत सावधानी रखनी चाहिए और अपना पिन नम्बर या ओटीपी किसी भी अंजान व्यक्ति के साथ शेयर नही करना चाहिए। यदि आपके साथ कोई फ्रॉड हो जाता है तो तत्काल इसकी शिकायत पुलिस की साइबर क्राइम सेल में करनी चाहिए।
एएसपी क्राइम राजेश डण्डोतिया द्वारा सिंधिया स्कूल की छात्राओं को कैरियर मोटिवेशन संबंधी टिप्स भी दिये गये। उन्होने इस अवसर पर उपस्थित छात्राओं से कहा कि उन्हे सफलता प्राप्त करने के लिये एक लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए, तभी आपको आपकी मंजिल मिलेगी। इस अवसर पर उनके द्वारा छात्राओं के प्रश्नों के उत्तर देकर उनकी शंका का समाधान किया गया और कहा कि सफलता का एक मात्र मंत्र आपकी लगन व मेहनत है, किसी भी शॉर्ट कट से सफलता प्राप्त नही की जा सकती है, साथ ही स्टूडेंट को आगे बढऩे के लिये मोटिवेट किया गया।