ट्रक ड्राइवर एवं क्लिनर्स हेतु दो दिवसीय नि$शुल्क स्वास्थ्य एवं जांच शिविर संपन्न

Mar 03 2023

ग्वालियर। फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया की ग्वालियर शाखा द्वारा हिंदुस्तान पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड रायरू डिपो पर ट्रक डड्राइवर्स एवं क्लीनर्स को स्वास्थ्य के प्रति जागरुक एवं देखरेख करने हेतु एक निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ डिपो प्रबंधक सौरभ उपस्थित थे, उन्होंने सभी लोगों को स्वच्छता को गंभीरता से बताया। कार्यक्रम में विशेष अतिथि डिपो के सुरक्षा अधिकारी यश राजपूत उपस्थित थे, उन्होंने सभी को यातायात के नियमों पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी। कार्यक्रम में विशेष अतिथि संस्था की शाखा प्रबंधक श्रीमती नीलम दिक्षित उपस्थित थी। उन्होंने सभी उपस्थित लोगों को मौसमी बीमारियों से बचाव पर चर्चा की, कार्यक्रम में संस्था के कार्यक्रम अधिकारी अच्छेंद्र सिंह कुशवाह उपस्थित थे। उन्होंने सभी ट्रक ड्राइवरों एवं क्लीनर्स को उनकी आंखों की देखरेख पर एवं सुरक्षित ड्राइविंग करने की अपील की। कार्यक्रम में डिपो के आयुष पांडे उपस्थित थे। 
शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर किशोर कुमार ने सभी के नेत्रों की जांच कर उन्हें परामर्श दिया। दंत रोग विशेषज्ञ डॉक्टर देवेंद्र मिश्रा एवं पंकज उपस्थित थे। शिविर में सामान्य रोग विशेषज्ञ डॉ पीयूष गौड़ जी पस्थित थे। उन्होंने सभी का स्वास्थ्य परीक्षण कर परामर्श दिया। शिविर में निशुल्क दवा वितरण ईसीजी जांच बीएमआई एवं अन्य जांच कर उन्हें उचित परामर्श दिया। शिविर को सफल बनाने के लिए पंकज अग्रवाल, डॉ पीयूष गौड़, रविशंकर, गीता सूर्यवंशी, मीनू बघेल, कल्याण सिंह रघुवंशी, अभिषेक राठौर, मीनू बघेल, पैरामेडिकल छात्र काजल साहू, सुनीता, बबीता मौर्य, पिंकी एवं सभी की मुख्य भूमिका रही। कार्यक्रम के अंत में डिपो की ओर से आयुष पांडे द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया शिविर में 85 लोगों से स्वास्थ्य शिविर का लाभ दिया गया।