10 सूत्रीय मांगों को लेकर संयुक्त संचालक स्वास्थ्य को ज्ञापन दिया
Mar 02 2023
ग्वालियर। गुरूवार को स्टेट फार्मासिस्ट एसोसिएशन जिला इकाई ग्वालियर द्वारा प्रदेश में फार्मासिस्ट ग्रेड 2 का प्रारंभिक वेतनमान केंद्र के समान किया जाए, संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं मध्यप्रदेश द्वारा नियमित पदों के विरुद्ध भर्ती किए गए137 रेगुलर संविदा फार्मासिस्ट एवं एनएचएम के संविदा फार्मासिस्ट का रिक्त पदों पर तत्काल समायोजन किया जाए, संचालनालय स्तर पर फार्मेसी प्रकोष्ठ बनाया जाए, फार्मासिस्ट का पदनाम फार्मेसी ऑफिसर किया जाए सहित 10 सूत्रीय मांगों को लेकर द्वितीय चरण में संयुक्त संचालक, स्वास्थ्य डॉ. राकेश चतुर्वेदी को ज्ञापन दिया गया
यदि शासन प्रशासन द्वारा समय सीमा में इन मांगों को लेकर कोई गंभीरता से विचार नहीं किया जाता है। तो संभागीय स्तर पर ज्ञापन दिया जाएगा फिर भी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो 13 मार्च को प्रदेश के समस्त फार्मासिस्ट सामुहिक अवकाश पर रहेंगे।
उक्त ज्ञापन में संघ के संभागीय अध्यक्ष राजकुमार गौतम, विकास यादव, सन्नी तोमर, महेन्द्र कुमार जैन, मयंक चतुर्वेदी, मनीष किरार, विवेक शर्मा, प्रशांत वर्मा, मनीष चौहान, कमल नौटिया, निशांत साहू, कौशलेंद्र सोलंकी एवं समस्त फार्मासिस्ट उपस्थित हुए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









