घर बने मंदिर विषय पर कार्यक्रम आयोजित
Mar 02 2023
ग्वालियर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की सहयोगी संस्था राजयोग एज्युकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन के महिला प्रभाग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में घर बने मंदिर विषय पर सकल जैन महिला समाज की बहनों के लिए कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य रूप से इन्दू जैन, रेखा पटोदी, मि_ू सेठी, निर्मल जैन, बीके भगवती जैन, ब्रह्माकुमारी महिमा बहन, श्रीमती आशा सिंह, बीके जीतू उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के शुभारंभ में ब्रह्माकुमारी आदर्श दीदी ने सभी का स्वागत अभिनंदन किया और बताया कि कैसे हम परमात्मा के बताए हुए रास्ते पर चलकर अपने घर को मंदिर जैसा बना सकते हैं। दीदी ने बताया कि नारी शक्ति में अनंत शक्तियां है। बस जरूरत है उन शक्तियों की स्मृति में रख कार्य में लगाने की, यदि हम अपने जीवन में दिव्य गुणों को धारण करते है। एक दूसरे की कमी कमजोरियों को न देख यदि हम विशेषताओं को देखें तो आप खुद भी विशेष बन जायेंगे और आपका घर मंदिर बन सकता है। ब्रह्माकुमारीज संस्थान का महिला प्रभाग लगभग 35 वर्षो से महिलाओं के बेहतर विकास के लिए काम कर रहा है। अनेकानेक अभियान प्रभाग द्वारा पूरे भारत में चलाये जा रहे हैं।साथ ही ब्रह्माकुमारी संस्था भी अपने आप में एक ऐसी अनोखी संस्था है जो भारत सहित पूरे विश्व में महिलाओं के द्वारा ही संचालित है।
आज दुनिया में भी कई क्षेत्रों में भी महिलाएं अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इससे यह सिद्ध होता है कि महिलाएं हर कार्य को बेहतर ढंग से कर सकती है बस जरूरत है उन्हें अपने अन्दर छुपी शक्तियों को पहचानने की और अपने अपने मन को परमात्मा से जोडऩे की।
इस अवसर पर सकल जैन महिला समाज की अध्यक्ष इंदु जैन ने बताया कि अगर हम किसी भी व्यक्ति के अंदर के एक गुण देखेंगे तो हमारा घर अवश्य ही मंदिर बन जाएगा। ब्रह्माकुमारीज संस्थान के द्वारा लोगो के जीवन में जो सकारात्मक परिवर्तन लाने का जो कार्य किया जा रहा है वह सराहनीय है। इस अवसर पर कार्यक्रम में पधारे अन्य सभी वक्तायों ने भी अपनी शुभकामनाएं रखी।
तत्पश्चात कार्यक्रम में पधारें सभी बहनों का दुपट्टा ओढाकर एवं संस्थान की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी बहनों ने ईश्वरीय प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती आशा सिंह एवं बीके जीतू के द्वारा किया गया तथा बीके पवन ने सभी का आभार व्यक्त किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









