महापौर ने लोकमंत्रणा में सुनी लोगों की समस्याएं

Mar 02 2023

ग्वालियर। आमजनों की समस्याओं से रूबरू होकर उनका निराकरण समय सीमा में कराने के उद्देश्य से गुरूवार दो मार्च को दोपहर 12 से दो बजे तक निगम मुख्यालय पर महापौर डा. शोभा सिकरवार लोक मंत्रणा की। इस कार्यक्रम के तहत महापौर द्वारा निगम के विभागीय अधिकारियों के साथ बैठकर आमजनों की समस्याएं सुनकर उनका मौके पर निराकरण कराया। 
जिन समस्याओं का मौके पर निराकरण संभव नहीं होगा, उसके लिए एक निश्चित समय सीमा निर्धारित कर समस्या का निराकरण सुनिश्चित करने के अधिकारियों को निर्देश दिए। इस कार्यक्रम के तहत आमजन महापौर को शहर विकास के लिए अपने आवश्यक सुझाव भी दिए।
सिटी सेंटर स्थित नगर निगम मुख्यालय के प्रशासनिक सभागार में महापौर लोक मंत्रणा कार्यक्रम के तहत आमजनों द्वारा जो समस्याएं बताई गईं, उनको पंजीबद्ध कर निराकरण किया गया। साथ ही जिन समस्याओं का निराकरण समय सीमा में किया जाना है, उनके लिए निराकरण के पश्चात संबंधित आवेदक को निराकरण के संबंध में जानकारी भी दी जाएगी।
महापौर डा. शोभा सिकरवार ने बताया कि शहर के निवासियों द्वारा अलग-अलग कार्यक्रमों एवं क्षेत्र में भ्रमण के दौरान अपनी- अपनी समस्याओं से उन्हें अवगत कराया जाता है, जिनका निराकरण कार्यक्रमों एवं भ्रमण के दौरान करना संभव नहीं हो पाता है। इसी उद्देश्य से महापौर लोक मंत्रणा कार्यक्रम गुरुवार को प्रारंभ किया गया है।