मोटे अनाज सूक्ष्म पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं-कलेक्टर सिंह
Mar 02 2023
ग्वालियर। मिलेट्स अर्थात मोटे अनाज सूक्ष्म पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। अच्छे स्वास्थ्य के लिए इनकी उपयोगिता जगजाहिर है। आवश्यकता इस बात की है कि मोटे अनाजों के उत्पादन को प्रोत्साहन देने के साथ-साथ प्रसंस्करण गतिविधियों के जरिए उद्यमिता को भी बढ़ावा दिया जाए। इससे स्वास्थ्यवर्धक अनाजों के क्षेत्र में किसानों एवं कृषि उद्यमियों के लिए रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। यह बात कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने मिलेट्स उत्पादन, प्रसंस्करण एवं व्यंजन विषय पर आयोजित हुई कार्यशाला में मौजूद प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कही।
नाबार्ड एवं राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विष्वविद्यालय के सेंटर फॉर एग्रीबिजनेस इन्क्यूबेसन एंड इंटरप्रेन्योरशिप (सीएआईई) द्वारा कृषि महाविद्यालय ग्वालियर के सभागार में इस कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अरविन्द कुमार ने की। कार्यशाला में स्व-सहायता समूहों से जुड़ीं लगभग 400 दीदियों ने हिस्सा लिया। इन्होंने इस अवसर पर मिलेट्स (मोटे अनाज) के एक से बढक़र एक स्वादिष्ट व लजीज व्यंजन इस मौके पर बनाकर दिखाए। इन व्यंजनों का अतिथियों सहित सभी प्रतिभागियों ने स्वाद लिया। कार्यशाला में नाबार्ड के महाप्रबंधक कमर जावेद, वरिष्ठ कृषि विशेषज्ञ एवं कृषि, उद्यानिकी व अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया।
कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ शुक्ला ने कहा कि मोटे अनाजों के क्षेत्र में फसल विविधीकरण किया जाना बहुत जरूरी है। हमें लोगों को भी मोटे अनाजों की पोषण गुणवत्ता एवं उपयोगिता से परिचित कराना होगा, जिससे मोटे अनाजों की खपत बढऩे से लोगों के स्वास्थ्य में भी सुधार होगा।
नाबार्ड के महाप्रबंधक कमर जावेद ने जानकारी दी कि नाबार्ड द्वारा स्थापित इंक्यूबेशन सेंटर मिलीट्स को बढ़ावा देने के लिए हर संभव प्रयास करेगा। उन्होंने कहा कि स्व-सहायता समूहों की दीदियों को इसी उद्देश्य से नाबार्ड ने कार्यशाला के माध्यम से अपने व्यंजनों को प्रदर्शित करने के लिये मंच उपलब्ध कराया है।
कार्यशाला में उपसंचालक कृषि विभाग, उपसंचालक उद्यानिकी विभाग, वरिष्ठ वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केन्द्र ग्वालियर, यशोदा हॉस्पीटल एवं इंस्टीट्यूट आफ होटल मैंनेजमेंट (आईएचएम) से आये विशेषज्ञ मौजूद रहे।
कलेक्टर सिंह ने नाबार्ड के इनक्यूबेसन सेंटर का लिया जायजा
कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने कुलपति डॉ शुक्ला एवं नाबार्ड महाप्रबंधक कमर जावेद के साथ इनक्यूबेशन सेंटर का भ्रमण किया एवं वहां की उद्यमिता संबंधी गतिविधियों को जाना। सेंटर के नोडल अधिकारी डॉक्टर सुधीर सिंह भदौरिया ने बताया कि इनक्यूबेशन सेंटर में आगामी दिनों में मोटे अनाजों को लेकर उद्यमिता बढ़ाने के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









