आशाराम बापू की रिहाई के लिए रैली निकाल कर कलेक्टर को महिला उत्थान मंडल ने ज्ञापन सौंपा

Mar 02 2023

ग्वालियर। विगत वर्षो से विश्व महिला दिवस पर महिला उत्थान मंडल के बैनर तले लाखों 2 साधक महिलाएं संत आशाराम बापू की ससम्मान रिहाई के लिए महामहिम राष्ट्रपति महोदय के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर निरंतर न्याय की गुहार लगाती आ रही है। इसी क्रम में ग्वालियर की अक्रोशितवीरांगनाएं भारी संख्या में श्वेत गणवेश में कतार बद्ध होकर कलेक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपकर आशाराम बापू को न्याय दिलाने के लिए हुंकार भरी। यह जानकारी मीडिया प्रभारी बलबीर सिंह परमार ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में दी।
विगत दस वर्षों से फर्जी केसों में बार-बार आजीवन सजाएं देकर सत्य का गला घोंटा  जा रहा है। महा महिम राष्ट्रपति जी से लाखों महिलाएं ज्ञापन के माध्यम से संस्कृति एवम सनातन धर्म के सच्चे पोषकआशाराम बापू की ससम्मान रिहाई के लिए इस विश्वास के साथ गुहार करती है कि सत्य की अवश्य जीत होगी। हुकुमरान ऐतिहासिक भूल सुधार कर आशाराम बापू की ससम्मान वापिसी  करेंगे। 
ज्ञापन के माध्यम से मांग करने वालों में मातृ शक्ति मंडल की पदाधिकारियों में श्रीमती कल्पना शर्मा, गीता भार्गव, आशा शर्मा, शोभा राजावत, पुष्पा पाल, लाली भदौरिया, पुष्पा पाठक, अनिता नागपाल, सलोनी रामानी, शकुंतला चौहान, कुसुम चंदेल, कौशल्या रायकवार, सरोज शर्मा, कविता बहन, लता खत्री, उर्मिला सोनी, एड माला मिश्रा, रेखा शर्मा, मुन्नी राठौर, गुड्डी प्रजापति, कृष्णा परमार, गुड्डी सिकरवार इत्यादि थीं।