हजीरा में महिला आरक्षक की मां को गोली मारी, भाई पर आरोप
Mar 02 2023
ग्वालियर। ग्वालियर के हजीरा इलाके में रहने वाली एक महिला को गोली मार दी गई। महिला की बेटी ग्वालियर पुलिस में आरक्षक है। महिला ने अपने भाई पर ही गोली चलाने का आरोप लगाया है। महिला के कंधे के पास गोली लगी है, उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। गोली चलने की वजह प्रॉपर्टी को लेकर चल रहा विवाद है।
हजीरा थाना प्रभारी संतोष सिंह भदौरिया ने बताया कि हजीरा इलाके में रहने वाली करुणा सिंह बैस रोज सुबह घूमने के लिए जाती हैं। रोज की तरह वह गुरूवार सुबह घूमने के लिए घर से निकली थीं। घर से कुछ दूरी पर ही निकली थीं कि पीछे से उनका भाई रविन्द्र तोमर आया। उससे झगड़ा हुआ और उसने गोली चला दी। गोली उसके कंधे के पास लगी। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है।
गोली चलने की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई थी। हजीरा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। महिला की बेटी राखी ग्वालियर पुलिस में सिपाही है। इन लोगों में लंबे समय से प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









