केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने किया स्मार्ट सिटी परियोजनाओं का निरीक्षण, दिए निर्देश

Mar 02 2023

ग्वालियर। नागरिक उड्डयन एवं इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया गुरुवार को दोपहर लगभग 12 बजे वायु मार्ग से राजमाता विजयाराजे सिंधिया विमानतल महाराजपुरा पहुंचे। सिंधिया विमानतल से सडक़ मार्ग द्वारा प्रस्थान कर ग्वालियर में निर्माणाधीन आइएसबीटी पहुंचे। यहां पर उन्होंने काम का निरीक्षण किया और संबंधित अफसरों व एजेसियों को निर्देश दिए। इसके बाद श्री सिंधिया एलीवेटेड रोड, थीम रोड, पैदल मार्ग (पैडेस्ट्रेनाइजेशन), मल्टीलेवल कार पार्किंग और गवर्नमेंट प्रेस बाड़ा का निरीक्षण करने पहुंचे। कहीं पर सिंधिया ने काम में उचित प्रगति न होने पर नाराजगी जताई तो कहीं पर उन्होंने संतुष्टि जाहिर की।