प्रदेश की 9 करोड़ जनता व महिलाओं का बजट है-ज्योतिरादित्य सिंधिया

Mar 02 2023

ग्वालियर। ग्वालियर दो दिन के प्रवास पर आए केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि मुख्यमंत्री ने लोकनमुखी बजट पेश किया है। यह बजट चार हजार लोगों से चर्चा के बाद बनाया गया है। यह मध्य प्रदेश की 9 करोड़ जनता का बजट है। यह महिलाओं का बजट है। इसमें 8 हजार करोड़ का प्रावधान बजट में रखा गया है। यह बजट सबका साथ सबका विकास के रूप में जाना जाएगा। जिसके लिए मैं सभी बहनों और प्रदेश के वासियों की ओर से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का धन्यवाद करना चाहता हूं। 
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया 2 और 3 मार्च के दो दिवसीय प्रवास पर ग्वालियर आ गए हैं।। सिंधिया दोपहर 12 बजे फ्लाइट द्वारा दिल्ली से ग्वालियर पहुंचे हैं।। सिंधिया दो दिनों तक ग्वालियर में रहकर विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे और पिछली बैठक में दिए गए निर्देशों की प्रगति की समीक्षा भी करेंगे करेंगे। विशेषकर वह एलिवेटेड रोड, रमौआ डैम व मुरार नदी के कायाकल्प प्रोजेक्ट पर बात करेंगे और निरीक्षण भी करेंगे। ग्वालियर एयरपोर्ट पर उनका जोरदार स्वागत किया गया है।
चुनावों अच्छे परिणाम पर जताई खुशी
गुरुवार को नागालैंड, त्रिपुरा व मेघालय में परिणाम में बीजेपी को अच्छी सफलता मिलने पर केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादत्य सिंधिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रधान मंत्री व गृहमंत्री के नेतृत्व में आगे बढ़ रही है। समावेशी सरकार है समग्र विकास की सरकार है। देश के हर कोने कश्मीर से कन्याकुमारी, गुजरात से लेकर अरुणाचल तक सभी का विकास ध्यान कर आगे बढ़ रही है। स्पष्ट रूप से जो चुनाव के नतीजे आए हैं वह इसमें दिख रहे हैं।
शुक्रवार तीन मार्च को कार्यक्रम गोपनीय
3 मार्च शुक्रवार को केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ग्वालियर में ही रहेंगे। पर इस दिन उनके ग्वालियर या आसपास के शहरों में उनके क्या कार्यक्रम रहेंगे यह अभी जारी नहीं किए गए हैं।