एमपी बोर्ड : हिंदी के पेपर से शुरु हुई हाईस्कूल की परीक्षा
Mar 01 2023
ग्वालियर। एमपी बोर्ड की 10वीं की परीक्षा बुधवार को हिंदी के पेपर के साथ कड़ी सुरक्षा में शुरु हुई। शहरी क्षेत्र के 59 एवं ग्रामीण क्षेत्र के 33 परीक्षा केद्रों पर शुरू हुई परीक्षा में नकल रोकने के लिए कड़े इंतजाम किए गए। परीक्षा शुरु होने के आधा घंटे पहले जहां परीक्षा में ड्यूटी देने वाले स्टॉफ के मोबाइल जमा कराकर बक्से में बंद करवा दिए गए, वहीं परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरु होने के मात्र 5 मिनट पहले पेपर दिया गया।
परीक्षा हॉल में घुसने से पहले उनके जूते मौजे भी उतवा लिए गए। साथ ही फर्नीचर पर परीक्षा होने के कारण राइटिंग पैड, बैग बाहर ही रखवा लिए गए। उन्हें नोटिस लगाकार निर्देश दिए गए कि यदि कोई परीक्षार्थी अनुचित साधन का उपयोग करता सिद्ध हो जाता है तो वो 3 साल के कारावास एवं 5 हजार रूपए के जुर्माना अथवा दोनों दण्ड का भागी होगा। परीक्षा में शहर के 27450 परीक्षार्थी भाग ले रहे हैं।
परीक्षा सुबह 9 बजे शुरु होकर 12 बजे तक चली। 8.45 बजे के बाद किसी को प्रवेश नहीं दिया गया । परीक्षा शुरु होने के 10 मिनट पहले 8.50 बजे उत्तरपुस्तिका दी गई जबकि 5 मिनट पहले 8.55 बजे पेपर दिया गयाा।
कोरोना काल के बाद पहली बार नार्मल मोड पर हो रही परीक्षाओं को लेकर इस बार नकल रोकने के लिए बोर्ड ने कई सुधार किए जिसके चलते परीक्षार्थियों को इस बार सप्लीमेंट्री कॉपी नहीं दी गई, उसके स्थान पर 32 पेज की मूल कॉपंी दी गई। यह परीक्षा 27 मार्च तक आयोजित होंगी।
विवाहिताओं ने भी दी परीक्षा
जीवाजीराव स्कूल पर जीवाजीगंज निवासी अजिता चौधरी एवं राविका कुमारी सहित चार विवाहिताएं परीक्षा देने पहुंची।
थाना प्रभारी ने खिलाया दही
थाना प्रभारी आंतरी उप निरीक्षक दीपक सिंह भदौरिया ने छात्र छात्राओं को आंतरी के परीक्षा केंद्र पर दही व मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी।
बाहर रखवाए बैग एवं पैड
कई परीक्षार्थी प्रिंटेड वाटर बोतल, पाउच लेकर पहुंचे जिन्हें बाहर जमा करा लिया गया। वॉच, मोबाइल, बैग भी बाहर ही रखवाया गया।
जले पैर के साथ परीक्षा दिलाने पहुंचे माता- पिता
शिंदे की छावनी परीक्षा केंद्र पर गजराराज स्कूल की छात्रा नंदिता शाक्य अपनी मां पुष्पा एवं पिता पुरुषोत्तम के साथ जले पैर से परीक्षा देने पहुंची। नंदिता गर्म पानी से जल गईं थी। उनके मातापिता लटकाकर दूसरी मंजिल पर परीक्षा दिलवाने पहुंचे।
लगाए सीसीटीवी
परीक्षा के लिए जयेंद्रगंज स्थित शिंदे की छावनी कन्या विद्यालय को नोडल सेंटर बनाया गया। केंद्राध्यक्ष सुरेश कुमार गुप्ता के अनुसार यहां हर परीक्षा कक्ष में सीसीटीवी लगाए गए थे। वहीं संयुक्त संचालक स्कूल शिक्षा दीपक पांडेय जीवाजी राव स्कूल स्थित परीक्षा केंद्र पर निरीक्षण करने पहुंचे। जिले में 45 सामान्य, 41 संवेदनशील और 6 अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्र हैं।
हाईस्कूल परीक्षा में पहले दिन 4 नकल प्रकरण दर्ज
मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित हाईस्कूल परीक्षा एक मार्च से शुरू हुई। पहले दिन 10वी कक्षा का हिंदी विषय का पेपर हुआ। बुधवार को ग्वालियर-चंबल संभाग में कुल 4 नकल प्रकरण दर्ज किए गए।
संभागीय परीक्षा कंट्रोल से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्वालियर व चंबल संभाग में एक मार्च को मुरैना जिले में 2 एवं भिण्ड व गुना जिले में 1 – 1 नकल प्रकरण दर्ज किया गया। दोनों संभागों में 10वी कक्षा के कुल एक लाख 46 हजार 595 परीक्षार्थियों में से एक लाख 40 हजार 664 परीक्षार्थियों ने हिंदी विषय का पेपर देने आए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









