सरकार समाज के सभी वर्गों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं- सुशील बरुआ
Mar 01 2023
ग्वालियर। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड मुरार की चयनित नवांकुर संस्थाओं एवं प्रस्फुटन समितियों की मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन उत्कृष्ट विद्यालय मुरार में किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में जन अभियान परिषद के संभाग समन्वयक सुशील बरुआ उपस्थित थे। बैठक की अध्यक्षता जिला समन्वयक धर्मेंद्र दीक्षित ने की। इस समीक्षा बैठक का आयोजन नवांकुर संस्थाओं एवं प्रस्फुटन समितियों के मासिक कार्यों की समीक्षा के हेतु किया गया।
बैठक के शुभारंभ में जन अभियान परिषद विकासखंड मुरार की समन्वयक श्रीमती प्रीति वाजपेयी ने मुरार विकासखंड में संस्थाओं द्वारा चलाये जा रहे कार्यों की जानकारी उपस्थित लोगों को दी। इसके पश्चात जिला समन्वयक धर्मेंद्र दीक्षित ने विकासखंड की नवांकुर संस्थाओं एवं प्रस्फुटन समितियों से मासिक कार्यों की प्रतिवेदन पर विस्तार से चर्चा की।
उपस्थित संस्था प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए संभाग समन्वयक सुशील बरुआ ने विकासखंड की सभी नवांकुर संस्थाओं एवं प्रस्फुटन समितियों के प्रतिनिधियों से जन अभियान परिषद की कार्ययोजना अनुसार कार्य करने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने संस्था प्रतिनिधियों से अपने कार्यों को और अधिक प्रभावी एवं सुचारु रूप से करने हेतु मार्गदर्शन भी दिया। उन्होंने कहा कि शासन की मंशानुसार हर व्यक्ति को शासन द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में हम सहभागी बने। उन्होंने कहा कि सरकार समाज के सभी वर्गों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। शासन ज़रूरतमंद लोगों के शैक्षिक विकास, आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तीकरण की दिशा में कार्य कर रही है।
बैठक में श्रीमती प्रीति वाजपेयी, उल्फत सिंह कुशवाह, रामदास माहौर, प्रवीण पवार, हरिकंठ बघेल, निर्मल शर्मा, रमाकान्त शर्मा, शैलेंद्र चौधरी, रीना गुर्जर, भावना कुशवाह सहित बड़ी संख्या में नवांकुर संस्था एवं प्रस्फुटन समितियों के प्रतिनिधिगण उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









