37 स्कूली वाहनों के चालान कर शुल्क वसूला,एक बस को थाने पर खड़ा किया

Feb 28 2023

ग्वालियर। अति पुलिस महानिदेशक ग्वालियर जोन डी श्रीनिवास वर्मा एवं एसएसपी अमित सांघी के निर्देशन मे एएसपी मोति उररहमान के मार्गदर्शन मे कैम्पू थाने के सामने झाँसी रोड ओर गांधी रोड पर तीन टीमें बनाकर  लगभग दो सौ स्कूली बसें चेक की गई। जिनमे कमी पाई गई उनके मौके पर चालान काटे गये, ओर सभी स्कूल वाहन चालकों को समझाइस दी गई की सुप्रीम कोर्ट की गाइड लाइन के अनुरूप सभी पूर्तियां करके ही स्कूली वाहनों का संचालन करना सुनिश्चित करें। जिससे स्कूली बच्चों की समुचित सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। चेकिग के समय डीएसपी ट्रैफिक नरेश अन्नोटिया, डीएसपी ट्रैफिक बैजनाथ प्रजापति, अभिषेक रघुवंशी,  सोनम पाराशर, राधा बल्लभ गुर्जर व ट्रैफिक थाने ओर कंपू  झाँसी ओर गोला का मंदिर थाने का बल मौजूद रहा।