केआरजी कॉलेज की छात्राओं को कैरियर एवं साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया
Feb 28 2023
ग्वालियर। एसएसपी अमित सांघी के निर्देश पर ग्वालियर जिले में साइबर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में एएसपी क्राइम राजेश डण्डोतिया द्वारा अभी तक ग्वालियर जिलें के विभिन्न स्कूल/कॉलेज एवं संस्थानों में 98 सायबर जागरूकता सेमीनार आयोजित कर छात्र-छात्राओं एवं उनके परिजनों के अलावा डॉक्टर, बैंक कर्मचारियों, व्यापारी वर्ग, आमजन तथा सेना के जवानों को साइबर अपराधों से बचाव के लिये जागरूक किया गया है। उनके द्वारा जिले में लगातार साइबर क्राइम जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में एएसपी क्राइम राजेश दण्डोतिया द्वारा केआरजी कॉलेज में जाकर वहां अध्ययनरत छात्राओं एवं स्कूली स्टॉफ को वर्तमान समय में होने वाले साइबर अपराध के संबंध में जानकारी देकर साइबर धोखाधड़ी से किस प्रकार स्वयं का बचाव किया जा सकता है, इसके संबंध में विस्तृत जानकारी दी, साथ ही छात्राओं को कैरियर के प्रति मोटिवेट किया गया। जागरूकता कार्यक्रम के दौरान केआरजी कॉलेज में 150 स्टूडेंट एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे।
केआरजी कॉलेज में अध्ययनरत छात्राओं को एएसपी क्राइम राजेश दण्डोतिया ने वर्तमान समय मेें होने वाले साइबर अपराधों से सुरक्षित रहने के संबंध में भी जानकारी दी गई और ऑनलाइन फ्रॉड से कैसे बचा जाए इसके संबंध में भी छात्राओं को विस्तृत जानकारी दी गई। इसके साथ ही उन्होंने वर्तमान समय में पुलिस के समक्ष आने वाली सायबर क्राईम संबंधी शिकायतों को भी साझा किया। उनके द्वारा उपस्थित छात्राओं को ऑनलाईन फ्रॉड से बचाव के तरीकों से भी अवगत कराया गया और बताया गया कि मोबाइल पर आने वाले किसी भी अंजान वीडियो कॉल या मैसेज लिंक को खोलकर न देखे।
एएसपी क्राइम दण्डोतिया द्वारा छात्राओं को कैरियर मोटिवेशन संबंधी टिप्स भी दिये गये तथा कहा कि समय का सदुपयोग करें, सफलता प्राप्त करने के लिये टाइम मैनेजमेंट अति आवश्यक है। इस अवसर पर उनके द्वारा स्टूडेंट के प्रश्नों के उत्तर देकर उनकी शंका का समाधान किया गया और कहा कि सफलता का एक मात्र मंत्र आपकी लगन व मेहनत है, किसी भी शॉर्ट कट से सफलता प्राप्त नही की जा सकती है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









