नि:शुल्क स्वास्थ्य जॉच शिविर का आयोजन हुआ
Feb 28 2023
ग्वालियर। डॉ मुद्गल स्पर्श हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर डीडी नगर में विशाल निशुल्क स्वास्थ्य जॉच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि विवेक नारायन शेजवलकर सांसद के करकमलों द्वारा फीता काट कर एवं दीप प्रज्जलन करके किया गया। श्रीमती रेखा त्रिपाठी पार्षद, पूर्व मंडल अध्यक्ष रामप्रकाश परमार की विशेष उपस्तिथि रही।
डॉ विश्वास मुद्गल ने इस निशुल्क स्वथ्य जांच शिविर में निशुल्क परामर्श, निशुल्क दबा वितरण, निशुल्क शुगर की जांच, हीमोग्लोबिन, ईसीजी और अन्य सभी पैथोलॉजी व अल्ट्रासाउंड व एक्सरे के बारे में जानकारी दी, एवं अस्पताल में उपलब्ध अत्याधुनिक सुविधाओं व उपकरणों के बारे में बताया।
डॉ सुकीर्ति दीक्षित मुद्गल, डॉ स्वाति तिवारी मुद्गल, डॉ प्रशांत मुद्गल, डॉ ऋतुराज शर्मा, डॉ मानवी ने सभी के अच्छे और स्वास्थ्य जीवन की कामना की। शिविर के अंत में सभी अतिथियों का आभार अच्छेद्र सिंह कुशवाह द्वारा किया गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









