स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. भगवानदास माहौर की 114 वी जयंती मनाई गई

Feb 27 2023

ग्वालियर। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी क्रांतिवीर स्व. भगवानदास माहौर की 114 वी जयंती सोमवार को महारानी लक्ष्मीबाई कला एवं वाणिज्य संस्थान के भगवानदास माहौर उद्यान में मनाई गई। जयंती कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुन्नालाल गोयल थे, वही कार्यक्रम की अध्यक्षता मुकेश गुप्ता  थे। कार्यक्रम का संचालन दिनेश बांदेल ने किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि मुन्नालाल गोयल ने कहा कि हमें ऐसे क्रांतिवीर भगवानदास माहौर जी से सीख लेना चाहिए। समाज में एकजुटता रहनी चाहिए उन्होंने कहा कि मैं ऐसे क्रांतिवीर को नमन करता हूं। श्री भगवानदास माहौर क्रांतिवीर के साथ-साथ एक अच्छा साहित्यकार पत्रकार कवि भी थे, उन्होंने अमर शहीद चंद्रशेखर के साथ देश को आजादी दिलाने में अहम भूमिका निभाई। श्री माहौल को साहित्य पर शोध के लिए झांसी विश्वविद्यालय में इन्हें डिलीट की उपाधि दी। डॉक्टर भगवान दास की इच्छा गीत गाते हुए फांसी का फंदा चूमने की थी, परंतु उनकी इच्छा पूरी नहीं हो पाई और 12 मार्च 1979 को लखनऊ में उनका देहांत हुआ। इस अवसर पर गोपाल गांगिल, देवेंद्र मंडल, महेश बांदल, कृष्ण कुमार मंडल, श्रीमती मंजू गोयल, श्रीमती आशा गोयल, श्रीमती रेखा बांदेल सहित अनेक समाजसेवी लोग उपस्थित थे।