होली से पहले कॉबिंग गश्त में पुलिस ने 226 वारंटी पकड़े
Feb 27 2023
ग्वालियर। आगामी त्योहारी सीजन में लॉ एंड ऑर्डर बनाए रखने के मकसद से एसपी अमित सांघी के निर्देश पर देर रात शहर व देहात थाना क्षेत्रों में देर रात पुलिस द्वारा कॉबिंग गश्त किया गया। जिसमें कुल 226 वारंटियों को गिरतार करने के साथ ही 352 गुंडों व बदमाशों को चेक किया गया।
गत रात कॉबिंग गश्त के दौरान एएसपी मोती उर रहमान, ऋषिकेश मीणा, राजेश दंडोतिया, गजेंद्र वर्धमान तथा जयराज कुबेर सहित राजपत्रित पुलिस अफसर अपने अधीनस्थ थाना प्रभारियों एवं फोर्स के साथ फील्ड में उतरे। जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों का जायजा लेते हुए बैंक एटीएम एवं लॉज, ढाबा व धर्मशालाओं को भी चेक किया। वहीं इस कॉबिंग गश्त में कुल 139 गिरतारी वारंट, 87 स्थाई वारंट तामील कराए गए, साथ ही 179 गुंडा एवं 173 हिस्ट्रीशीटरों को चेक किया गया। इसके अलावा 48 शराब तस्कर, 10 सटोरिया, आठ जुआरी, तथा चार अवैध हथियारधारी पकडेÞ गए।
अवैध हथियारधारी बदमाश पकड़े
कॉबिंग गश्त के दौरान हजीरा थाना पुलिस द्वारा लाइन नंबर-1 से दो अवैध हथियारधारी बदमाश पकड़े गए हैं। जिनके कब्जे से 9 एमएम की एक पिस्टल व पांच राउंड के अलावा 315 बोर के आठ कारतूस बरामद हुए हैं। वहीं गोला का मंदिर थाना पुलिस ने कार में बंदूक लेकर बैठे एक युवक को पकड़ा है, जब उसके पास मौजूद बंदूक का लायसेंस मांगा गया, तो उसकी मियाद निकल चुकी थी।
मॉनिटरिंग करने निकले एसपी
बदमाशों के खिलाफ यह अभियान बीती रात 12 बजे से शुरू किया गया। कॉबिंग गश्त की मॉनिटरिंग के लिए एसएसपी अमित सांघी खुद देर रात भ्रमण करने निकले तो अभियान ने रफ्तार पकड़ ली। जिन्होंने महाराजबाड़ा, फूलबाग व अन्य स्थानों पर पुलिस अफसरों से जानकारी लेते हुए उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









