वीर सावरकर पुण्यतिथि पर हिंदू महासभा ने दी श्रद्धांजलि, मेन गेट न खुलने पर की नारेबाजी

Feb 26 2023

ग्वालियर। अंडमान निकोबार में दो बार आजीवन कारावास के साथ काले पानी की सजा पाने वाले देश की आजादी में अहम योगदान देने वाले दामोदर सावरकर को भारत रत्न दिया जाए, ये मंाग 59वीं पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा स्थल वीर सावरकर सरोवर पर हिंदू महासभा द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि सभा में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. जयवीर भारद्वाज द्वारा की गई। देश की आजादी में वीर सावरकर जी के साथ-साथ उनके भाइयों ने भी योगदान दिया था।
सावरकर बंधुओं का योगदान देश की आजादी के इतिहास में भुलाया नहीं जा सकता। इससे पहले सावरकर सरोवर का मैन गेट न खोले जाने के विरोध में सभा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने स्मार्टसिटी एवं नगर निगम प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही उन्होने आरोप लगाया कि कोई भी जनप्रतिनिधि यहां माल्यार्पण करने नहीं पहुंचा ओर न ही लगातार समाचार पत्रों में जिला प्रशासन, निगम प्रशासन, स्मार्ट सिटी को चेतावनी देने के बाद भी रविवार सुबह गेट नहीं खोला गया और ना ही रविवार का शो नि:शुल्क किया। उसके बाद साइड के गेट से जाकर सावरकर की प्रतिमा पर पुष्पांजली दी। 
श्रद्धांजलि देने वालों में अखिल भारत हिंदू महासभा के कैलाश नारायण शर्मा, रामबाबू सेन, शेखर दंडवते, लोकेश शर्मा, मोहन सिंह बघेले, मुन्ना लाल शर्मा, प्रमोद शर्मा, पुरूषोत्तम गौड़, पवन माहौर, आनंद माहौर, राहुल गुप्ता आदि उपस्थित थे।