मरीजों एवं उनके अटेंडरों स्वल्पाहार एवं चाय वितरण की

Feb 26 2023

ग्वालियर। समाजसेवी संस्था कावेरी वेलफेयर फाउण्डेशन ने अपने अनवरत समाजसेवा के संकल्प के साथ कमलाराजा महिला एवं बाल चिकित्सालय परिसर में मरीजों एवं उनके अटेंडरों को स्वल्पाहार एवं चाय वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर संस्था की अध्यक्षा श्रीमती हेमलता राव, सचिव श्रीमती पूर्णिमा, कोषाध्यक्ष  कंचन अपनी संस्था के सदस्यों के साथ उपस्थित थीं। 
ज्ञातव्य है कि कावेरी वेलफेयर फाउण्डेशन संस्था समय समय पर महिला बाल विकास, गरीब निर्धन, असहाय वर्ग की सहायता हेतु सदैव सक्रिय रहती है।