संकल्प पदयात्रा से कांग्रेस ने दिया नया साल नई सरकार का नारा
Feb 26 2023
ग्वालियर। जनवरी मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर रविवार को शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यालय शिंदे की छावनी से महात्मा गांधी प्रतिमा स्थल फूलबाग तक संकल्प दिवस पर संकल्प पदयात्रा निकालकर नया, नई सरकार का नारा दिया।
संकल्प यात्रा में शहर जिला कांग्रेस के जिला अध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र शर्मा, विधायक डॉ. सतीश सिकरवार, विधायक प्रवीण पाठक, प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा, सुरेन्द्र यादव, मीनू परिहार, हेवरन कंसाना, महाराज सिंह पटेल, सरमन राय, राम पांडे, जेएच जाफरी, अशोक प्रेमी, इंद्रजीत चौहान, विनोद जैन समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। कांग्रेस कार्यकर्ता रविवार सुबह पार्टी के शिंदे की छावनी कांग्रेस दफ्तर पर एकत्रित हुए और झंडेबैनरों के साथ महात्मा गांधी प्रतिमा स्थल तक संकल्प पदयात्रा की।
इस मौके पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र शर्मा ने अपने भाषण में कहा कि वर्ष 2023 का साल भाजपा की सरकार बदलने का साल है, प्रदेश की जनता कांग्रेस की सरकार बनाने को लेकर संकल्पित है। म.प्र. में कांग्रेस की सरकार बनेगी और मुख्यमंत्री कमलनाथ बनेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में मंहगाई, बेरोजगारी, दमनात्मक कार्रवाई से आम आदमी परेशान है। महिलाओं व आदिवासियों पर अत्याचार बढ़ रहे हैं। डीजलपेट्रोल और रसोई गैस के दाम हर दिन बढ़ रहे हैं। छोटे व्यापारी परेशान हैं, उद्योग बंद हो रहे है, किसान परेशान हैं। भाजपा सरकार में सिर्फ घोषणाएं की जा रही हैं, काम कुछ नहीं हो रहा है।
श्री शर्मा ने कहा कि कोरोना योद्धाओं को नौकरी से निकाला गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने विधायकों की खरीद-फरोत करके सरकार बनाई है, जनता ने तो कांग्रेस को ही वोट दिया था, और अब मतदाता बिकाऊ विधायकों को फिर सबक सिखाएगी। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से चुनावी तैयारी में जुटने का आव्हान किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









