फरवरी में पड़ रही अप्रैल वाली गर्मी
Feb 26 2023
ग्वालियर। शहर में गर्मी की तपन लोगों को सताने लगी है। मार्च शुरू होने से पहले ही शहर तपने लगा है। दिन-रात दोनों ही गर्म है। फरवरी में अप्रैल जैसी गर्मी पड़ रही है।
ग्वालियर में रात के तापमान ने 17 डिग्री के आंकड़े को छू लिया है। ऐसे में पंखे चलने लगे हैं। मौसम विशेषज्ञों की मानें, तो फरवरी में गर्मी का ट्रेंड बता रहा है कि इस साल गर्मी सबसे लंबी होगी। प्रदेश में मौसम बार-बार बदल रहा है। कभी बादल छा रहे हैं और तापमान में गिरावट हो रही है, तो कभी पारा तेजी से उछल रहा है।
ग्वालियर में फरवरी में आमतौर पर हल्की ठंड रहती है, लेकिन आखिरी दिनों में पारा तेजी से उछला है। 33 डिग्री के पार पहुंच चुका है। ऐसी ही तस्वीर प्रदेशभर के शहरों में देखने को मिल रही है। मौसम विशेषज्ञों की माने तो अबकी बार तेज गर्मी मार्च के पहले सप्ताह से ही शुरू हो जाएगी, क्योंकि 28 फरवरी तक प्रदेश में बादल छाने की संभावना है।
वहीं, मार्च के दूसरे पखवाड़े में लू चलने के आसार भी है। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम हवाएं चलने से हवा में नमी आ गई। वहीं, बादल भी छा गए। इस कारण सूरज की रोशनी जमीन तक आते-आते थोड़ी कमजोर हो गई। इससे दिन के तापमान में थोड़ी गिरावट आई थी, जो अब फिर से बढऩे लगा है। दूसरी ओर, अब रात का तापमान भी बढ़ेगा। यानि, दिन-रात दोनों में ही गर्मी सताने लगेगी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









