चोरी की गाड़ी ग्रामीण इलाकों में बेचने वाले दो चोर पकड़े, 6 बाइक बरामद
Feb 26 2023
ग्वालियर। ग्वालियर पुलिस के हत्थे दो बाइक चोर चढ़े हैं। यह वाहन चोर शहर से गाडिय़ां चोरी कर इन्हें ग्रामीण क्षेत्रों में बेचते हैं। 3 दिन से पुलिस उनके पीछे लगी हुई थी, बीती रात इन्हें दबोच लिया गया। पकड़े गए चोरों के पास से चोरी की 6 बाइक बरामद हुई है। पकड़े गए चोरों से और भी पूछताछ चल रही है, जिससे पुलिस इस पूरे नेटवर्क तक पहुंच सके। इनसे और भी चोरी के वाहन बरामद होने की आशंका है।
ग्वालियर पुलिस को सूचना मिली थी कि थाटीपुर इलाके में 2 चोर सक्रिय हैं। यह लोग बाहर से आते हैं और वाहन चोरी कर ले जाते हैं। एसएसपी अमित सांघी ने एएसपी क्राइम राजेश दंडोतिया और उनकी टीम को पड़ताल में लगाया। क्राइम ब्रांच की टीम और थाटीपुर थाना पुलिस ने इन वाहन चोरों की घेराबंदी शुरू कर दी। थाटीपुर चौराहे के पास से इन्हें पकड़ लिया गया। इन्हें पकडक़र जब पूछताछ शुरू की गई तो उन्होंने बताया कि यह लोग भिंड के रहने वाले हैं।
गाड़ी चोरी करने के लिए शहर में आते हैं और गाड़ी चोरी कर पहले पार्किंग में खड़ी करते हैं। फिर कुछ दिन बाद आकर गाड़ी ले जाते हैं और इन्हें ग्रामीण क्षेत्रों में बेच देते हैं। महज पांच से 10 हजार में यह चोरी की गाड़ी बेचतेे थे। पुलिस ने जब इनसे पूछताछ की तो पहले तो एक ही गाड़ी चोरी करने के बारे में बता रहे थे, लेकिन जब सख्ती की गई तो 6 गाडिय़ां चोरी करना कबूल किया। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की 6 गाडिय़ां बरामद भी कर ली है। पकड़े गए चोरों के नाम अंकित रजक पर अर्जुन गुप्ता है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









