प्रांतीय पदाधिकारियों एवं संभागीय कार्यकारिणी की बैठक हुई

Feb 26 2023

ग्वालियर। मोहन सिंह कुशवाह प्रांतीय संगठन महामंत्री के निवास स्थान दीनदयाल नगर पर प्रांतीय पदाधिकारियों एवं संभागीय कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें आगामी 2 मार्च 23 को रैली एवं प्रदेश की रूपरेखा के संबंध में विचार विमर्श किया गया। बैठक की अध्यक्षता सरनाम सिंह जादौन, अध्यक्ष प्रांतीय सलाहकार समिति के द्वारा की गई। बैठक का संचालन मोहन सिंह कुशवाह द्वारा किया गया। सर्वप्रथम योगेंद्र सिंह भदोरिया ब्लॉक अध्यक्ष मुरार द्वारा उद्बोधन दिया गया, जिसमें उनके द्वारा बताया गया कि टोली बनाकर सदस्यों घर जाया जाए, इस प्रदर्शन के लिए ज्यादा ज्यादा लोग इक_े होकर आएं। ललित खरे जिला अध्यक्ष द्वारा पदर्शन की पूरी तैयारी का विवरण प्रस्तुत किया गया। रमेश बाबू त्रिपाठी द्वारा एक कविता पेंशनर के ऊपर तैयार की गई जो सुनाई गई, जिसका सभी ने खूब ताली बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। 
बैठक में ओपी अजमेरिया, आरपी शर्मा, सरनाम सिंह जादौन द्वारा अपने उद्बोधन में बताया गया कि पेंशनर को पेंशन अर्जित करने पर दी जाती है, कोई भीख नहीं है यह संवैधानिक मौलिक अधिकार है। आभार प्रदर्शन  मोहन सिंह कुशवाह द्वारा किया गया। एनके गोस्वामी, डॉक्टर पीतम सिंह कुशवाह, बीडी सविता आदि लोगों द्वारा अपने विचार व्यक्त किए गए।