बजरंग भक्त मंडल ने हजार किलो हरे चारे की गौभोग सेवा की

Feb 26 2023

ग्वालियर। बजरंग भक्त मंडल द्वारा लगभग 4 वर्षो से मार्क हॉस्पिटल गोला का मंदिर गौशाला में निरन्तर की जा रही गौसेवा के क्रम में बजरंग भक्त मंडल के सदस्य एवं गौसेवक सदस्यो के सहयोग से रविवार को हजार किलो हरे चारे की गौभोग सेवा की। जिसमे नमन अवस्थी के जन्मदिवस पर 550 किलो, 125 किलो घनश्याम साहू के सहयोग से, 125 किलो  भरत के सहयोग से, 100 किलो श्रीमती आशा कुशवाह के सहयोग से, 50 किलो सतीश शर्मा के सहयोग से एवं 50 किलो अंकुश कोटिया के सहयोग से कुल हजार किलो की सेवा रविवार को बजरंग भक्त मंडल के माध्यम से की गई।
रविवार की गौसेवा में मंडल अध्यक्ष आशीष मंगल, सचिव राकेश मंगल, उपाध्यक्ष अमन गर्ग, कोषाध्यक्ष रामकिशोर मंगल, कार्यकारिणी सदस्य विशाल अग्रवाल, कौशल अग्रवाल, अंकुश कोटिया, मनीष राय, नमन अवस्थी, अनुज अवस्थी, विशाल तिवारी, विशाल अग्रवाल, सह सचिव जितेंद्र चंदेल आदि सदस्य मौजूद थे।