एडीजी ने कर्मचारियों को लगाए पदक

Feb 26 2023

ग्वालियर। एडीजी डी श्रीनिवास वर्मा, एसएसपी अमित सांघी ने एसआई(एम) खालिद रिजवी को केंद्रीय गृहमंत्री अति उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया। प्रधान आरक्षक केपी यादव व भगवती सोलंकी को भी डीजीसीआर पदक लगाकर सम्मानित किया गया। अधिकारियों ने सम्मानित कर्मचारियों को बधाई दी।