चंदा वसूली करने वालों व झगड़ों के प्रकरण निगरानी में रखें-एडीजी वर्मा
Feb 26 2023
ग्वालियर। शहर में अपराध नियंत्रण व आगामी त्योहार की तैयारी को लेकर एडीजी डी श्रीनिवास वर्मा व एसएसपी अमित सांघी ने थाना प्रभारियों व अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में होली के त्योहार व शबे बरात को ध्यान मेें रखते हुए चंदा वसूली व झगड़े के प्रकरणों पर निगरानी रखने के निर्देश दिए। बैठक में एडीजी ने अवैध शराब बेचने वालों पर होली से पहले मुहिम चलाकर कार्रवाई के निर्देश दिए। वारंट तामीली, चालान, लंबित अपराधों के निराकरण में बेहतर प्रदर्शन करने वाले थानों को प्रशंसा व लापरवाही बरतने वाले प्रभारियों को निंदा की सजा दी।
बैठक में एडीजी ने कहा कि आज के परिपेक्ष्य में पुलिस की ड्यूटी आसान नहीं है, प्रत्येक दिन चुनौतीपूर्ण होता है। उन्होंने कहा कि सभी त्योहारों में होली की ड्यूटी सबसे अधिक रहती है। अधिकारियों ने सभी थाना प्रभारियों को होलिका दहन वाले स्थान अपने-अपने क्षेत्रों में चिन्हित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी थाना प्रभारी व अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में शांति समिति की बैठकें कर सभी से त्योहार शांति सद्भाव से मनाने के लिए प्रेरित करें। बैठक में एएसपी मोती उर्र रहमान, ऋषिकेश मीणा, राजेश दंडोतिया, जयराज कुबेर मौजूद थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









