भाजपा की विकास यात्रा के पोस्टर पर आप-कांग्रेस के पार्षदों के फोटो, हंगामे के बाद हटाए

Feb 26 2023

ग्वालियर। साल 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव में ग्वालियर की भूमिका खास होने वाली है। ग्वालियर का डबरा तो अभी से राजनीतिक अखाड़ा बनता जा रहा है। अब डबरा में भाजपा की विकास यात्रा के बैनर पर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के पार्षदो के फोटो पर हंगामा खड़ा हो गया है। शनिवार को कांग्रेस व आप पार्षदों ने हंगामा किया और स्ष्ठरू डबरा के सामने कड़ा विरोध जताया।
इसके बाद आनन-फानन में शहर में लगे पोस्टरों से आप और कांग्रेस के फोटो हटाने के लिए सफेद रंग से पोत दिया गया। कांग्रेस और आप पार्षदों का आरोप है कि भाजपा लोगों को दिखाना चाहती है कि हम भी उनके साथ हैं। यही हमारे विरोध का कारण है। एक दिन पहले यहीं सिंधिया समर्थक इमरती देवी मंच से जनता से कहती नजर आई थी कि मैं चुनाव नहीं हारी जनता हारी है। मेरे पास गाड़ी, बंगला और प्रशासन है आपके पास क्या है।
भाजपा की विकास यात्रा में आए दिन हंगामा हो रहा है। कांग्रेस तो पहले ही दिन से इसे विनाश यात्रा कह रही है। अब ग्वालियर के डबरा में विकास यात्रा चर्चा बनी हुई है। एक दिन पहले सिंधिया की कट्टर समर्थक व लघु उद्योग निगम की अध्यक्ष इमरती देवी सुमन ने स्टेटमेंट दिया था कि मेरे पास बंगला, गाड़ी, इज्जत सब है आपके (जनता) के पास क्या है। मैं चुनाव हारी नहीं हूं जनता हारी है। विकास रूक गया था उनका हार को लेकर एक बार फिर स्टेटमेंट चर्चा में बना हुआ था कि अब विकास यात्रा में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के पार्षदों की एन्ट्री से हंगामा खड़ा हो गया है।
डबरा नगरपालिका इन दिनों राजनीतिक अखाड़ा बनी है। पूर्व मंत्री इमरती देवी की चहती लक्ष्मी देवी यहां से भाजपा की नगर पालिका डबरा की अध्यक्ष है। गत रोज विकास यात्रा के दौरान डबरा शहर में नगर पालिका पार्षदों के होर्डिंग-बैनर लगे, लेकिन इन होर्डिंग बैनर पर पोस्टर बार शुरू हो गया है। भाजपा की विकास यात्रा में कांग्रेसियों ने होर्डिंग पर लगे अपने फोटो को लेकर आपत्ति एसडीएम को आवेदन देकर दर्ज कराई है। ऐसा ही आम आदमी पार्टी ने भी किया है। उन्होंने भी भाजपा की विकास यात्रा के पोस्टर पर अपने पार्षदों के फोटो लेकर हंगामा किया है। जिसके बात नगर पालिका कर्मचारियों ने हार्डिंग पर लगे कांग्रेस व आम आदमी पार्टी के पार्षदों के चेहरों को सफेद पेंट कर छुपाया है। वहीं विरोधी पार्षदों ने बताया कि यह भाजपा की विकास यात्रा है जिसमें हम लोगों से बिना सहमति के फोटो लगाए गए थे जिस पर हमने अपनी आपत्ति दर्ज कराई थी।
भाजपा की विकास यात्रा में डबरा के पार्षद कांग्रेस से हरविंदर सिंह हीरा, सुनीता महाराज सिंह राजौरिया, रानी अशोक धानुक, प्रीति कमलेश व आम आदमी पार्टी की पार्षद रजविंदर कौर के फोटो लगाने पर विवाद हुआ था। 
आपको बता दें कि नगर पालिका डबरा में सिंधिया समर्थक पूर्व मंत्री इमरती देवी के समर्थक लक्ष्मीदेवी अध्यक्ष बनी थी। तभी से नगर पालिका में उनका विरोध चल रहा है। इमरती देवी लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं।