दो इनामी बदमाश पकड़े, 6 कट्टे, एक पिस्टल बरामद
Feb 25 2023
ग्वालियर। भिंड के एंडोरी से अवैध हथियार लेकर ग्वालियर आए दो इनामी बदमाशों की दहशत फैलाने की तैयारी थी, लेकिन अलर्ट पुलिस ने दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से 6 देशी कट्टे, एक पिस्टल, कारतूस व 32 हजार रुपए नकद मिले हैं। माधवगंज व क्राइम ब्रांच की टीमों ने ज्वाइंट ऑपरेशन चलाकर इन बदमाशों को इन्द्रलोक गार्डन के पास से गिरफ्तार किया है।
दोनों पर तीन-तीन हजार रुपए का इनाम है। कुछ दिन पहले ही शहर के एक युवक पर उन्होंने फायरिंग की थी। अब इतनी बड़ी तादाद में हथियार लेकर आने का मकसद क्या है यह पुलिस पूछताछ में पता लगा रही है।
शहर के माधौगंज स्थित इंद्रलोक गार्डन के पास कुछ बदमाशों को काफी संख्या में हथियार के साथ देखे जाने की खबर पुलिस अफसरों को मिली थी। जिस पर क्राइम ब्रांच, माधौगंज थाना पुलिस को घेराबंदी के लिए निर्देशित किया गया। जब पुलिस की टीमें गुढ़ा स्थित इन्द्रलोक गार्डन के पास पहुंची तो वहां गली में खड़े दो लडक़ों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस की घेराबंदी नहीं तोड़ पाए। दोनों युवकों को पकडऩे के बाद जब तलाशी ली गई तो पुलिस को बैग से 6 देशी कट्टे, एक पिस्टल, कारतूस व 32 हजार रुपए मिले हैं। पकड़े गए बदमाशों की पहचान बलवीर तोमर पुत्र रविन्द्र तोमर निवासी अंबाह और विक्रम पुत्र अरविन्द्र तोमर निवासी एंडोरी भिंड बताए गए हैं।
पुलिस ने संदेहियों की तलाशी ली तो उनके पास मौजूद थैले में 6 कट्टे, एक पिस्टल, दो जिन्दा राउण्ड के साथ ही 32 हजार रुपए व मोबाइल बरामद हुए है। पुलिस ने हथियार जब्त कर संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पकड़े गए बदमाशों ने बताया कि वह भिंड के एंडोरी से यह कट्?टे व पिस्टल लेकर आ रहे थे। पुलिस ने गहराई से पड़ताल की तो पकड़े गए दोनों युवकों पर 3-3 हजार रुपए का इनाम भी घोषित है। माधवगंज में कुछ दिन पहले इन्होंने फायरिंग की थी। उस मामले में ही पुलिस इनकी तलाश कर रही थी।
पुलिस पड़ताल में पता चला है कि इससे पहले भी बदमाश यहां पर आए हैं और पुलिस उनसे जानकारी जुटा रही है कि वह किस मकसद से आए थे और उनके गिरोह में और कौन-कौन शामिल है।
इस मामले में एसएसपी अमित सांघी का कहना है कि पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ के बाद कुछ महत्वपूर्ण खुलासे हो सकते हैं, इसके लिए पुलिस अफसर पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रहे है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









