राज्य कर्मचारी संघ ने कलेक्टर को 23 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा

Feb 25 2023

ग्वालियर। प्रांतीय आव्हान मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ की शाखा ग्वालियर ने कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण के लिए मुख्यमंत्री एवम मुख्य सचिव मप्र शासन भोपाल के नाम 23 सूत्रीय ज्ञापन कलेक्टर ग्वालियर को सौपा। जिसमें प्रमुख मांगें पुरानी पेंशन बहाली, वर्षों से रुकी पदोन्नति चालू करने, महंगाई भत्ता एरियर भुगतान संविदा कर्मियों का नियमतीकरण समेत महत्वपूर्ण 23 मांगें शामिल है। साथ ही स्वास्थ्य कर्मचारियों के लिए लागू सार्थक एप से हाजरी का आदेश निरस्त करने का भी प्रथक से ज्ञापन सौंपकर तत्काल निराकरण की मांग की गई। 
ज्ञापन सौंपने वालों में अध्यक्ष हवल दार सिंह भदौरिया, बलबीर सिंह परमार, धनीराम कुशवाह, इमरान खान, बीएम बघेल, ओपी श्रीवास्तव, अनिल किसान, धर्म सिंह, अटल बिहारी दुबे, ब्रजेश सिंह चौहान, श्याम सिंह राठौर, श्याम मोहन सिंह कुशवाह, वीरेंद्र सिंह राणा, दिलीप श्रीवास्तव, सतेंद्र शर्मा, संजय खरे, मुकेश भार्गव, एपीएस राठौर, राय सिंह राणा इत्यादि शामिल है।