उत्कृष्ठ चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य हेतु नीलम दीक्षित को किया सम्मानित

Feb 25 2023

ग्वालियर। फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया की ग्वालियर शाखा द्वारा कार्यकारिणी मीटिंग में कैंसर चिकित्सा बचाव जागरुकता एवं कैंसर स्क्रीनिंग को बढ़ावा देते हुए उत्कृष्ठ कार्य करने हेतु संस्था एवं संस्था की शाखा प्रबंधक श्रीमती नीलम दीक्षित का सम्मान कर साथ ही बधाई दी। संस्था की अध्यक्ष श्रीमती सीमा शर्मा, संस्था की वाइस प्रेसिडेंट श्रीमती शशि बिसेन, संस्था के वाइस प्रेसिडेंट डीएस चंदेल, संस्था के सचिव डॉ केके दीक्षित, संस्था के कोषाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह तोमर, संस्था के मेंबर अंकित प्रजापति, पिंकी कुशवाह एवं संस्था के प्रोग्राम ऑफिसर अच्छेंद्र सिंह कुशवाह, अकाउंट ऑफिसर आशीष सोनी द्वारा समन्नित किया गया।