पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के लिये एक दिवसीय सीपीआर प्रशिक्षण का आयोजन
Feb 25 2023
ग्वालियर। शनिवार को अटल सभागार में मेदांता हॉस्पिटल के चिकित्सकों द्वारा सीपीआर प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण के माध्यम से पुलिस जवान लोगों की जान बचाने में मददगार साबित होंगे।
आपको बतादें कि बीते कुछ समय पूर्व ग्वालियर शहर के गोला का मंदिर के पास सुबेदार सोनम पाराशर ने सीपीआर देकर एक व्यक्ति की जान बचाई थी। इसी को लेकर पुलिस जवानों को लोगों की जान बचाने के लिये शनिवार को सीपीआर प्रशिक्षण दिया गया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक अमित सांघी सहित पुलिस के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
शनिवार को जिला मुयालय पर सीपीआर के विशेष प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। जिसमें सीपीआर या कृत्रिम श्वसन की जानकारी देते हुए विशेषज्ञों ने बताया कि सीपीआर या कृत्रिम श्वसन को सीधे शब्दों में कहें तो कई बार व्यक्ति की अचानक सांस रुक जाती है या फिर कार्डिएक अरेस्ट की स्थिति में सांस नहीं आती है तो इस अवस्था में सीपीआर दिया जाता है। जिसकी वजह से लोगों की जान बचाई जा सकती है।
एक तरह से सीपीआर में बेहोश व्यक्ति को सांसें दी जाती हैं, जिससे फेफड़ों को ऑसीजन मिलती है। साथ ही इससे शरीर में पहले से मौजूद ऑक्सीजन वाला खून संचारित होता रहता है। इस दौरान बताया गया कि सीपीआर कोई दवा या इंजेशन नहीं है। यह एक तरह की प्रक्रिया है, जिसे मरीज के शरीर पर इस्तेमाल किया जाता है।
इस प्रक्रिया में व्यक्ति की सांस रुक जाने पर सांस वापस लाने तक या दिल की धडक़न सामान्य हो जाने तक छाती को दबाया जाता है, जिससे शरीर में पहले से मौजूद खून संचारित होने लगता है। साथ ही इस प्रक्रिया में मरीज के मुंह में मुंह से सांस भी दी जाती है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









