सीबीएसई : 12वीं का अंग्रेजी का पेपर हुआ

Feb 24 2023

ग्वालियर। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) की बारहवीं के कोर सक्जेक्ट की 20 फरवरी से शुरु हुई परीक्षाओं में अंग्रेजी विषय की बोर्ड परीक्षा का पेपर शुुक्रवार को हुआ। बोर्ड द्वारा बनाए गए सभी 27 परीक्षा केंद्रों पर शुुक्रवार को परीक्षा हुई। मुख्य विषय होने के कारण एवं शहर में सबसे ’यादा अंगे्रजी माध्यम के सीबीएसई स्कूल होने के कारण अभी तक हुए एग्जाम की अपेक्षा शुुक्रवार को सभी सेटरों पर सबसे ज्यादा परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। इस कारण शुुक्रवार को परीक्षा केद्रों के बाहर परीक्षार्थियों एवं उन्हें छोडऩे आए अभिभावकों का जमघट लगा हुआ था। कोरोना काल के बाद फुल स्ट्रेंथ से हो रही परीक्षा में आज बच्चे उत्साहित होकर समय से पहले ही केंद्रों पर पहुंच गए थे। हालांकि उन्हें परीक्षा केंद्र में प्रवेश कड़ी चेकिंग के बीच 9.30 बजे दिया गया। प्रवेश द्वार पर लगे नोटिस बोर्ड पर लगे शिटिंग प्लान में अपना स्थान देखने छात्र एवं उनके अभिभावक माथा पच्ची करते दिखाई दिए। 
चेकिंग के दौरान 10 बजे के बाद किसी परीक्षार्थी को प्रवेश नहीं दिया गया। 10 से 10.15 बजे के बीच 15 मिनट का समय आंसर- शीट भरने के लिए एवं 10.15 से 10.30 तक 15 मिनट का समय प्रश्न पत्र पढऩे के लिए दिया गया। परीक्षा 1.30 बजे समाप्त हुई, उससे पहले किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा हॉल से बाहर नहीं जाने दिया गया। शहर के बीचों बीच स्थित कॅार्मल कॅान्वेंट स्कूल परीक्षा केंद्र पर सेंट टैरेसा स्कूल एवं एएमआई शिशु मंदिर के परीक्षार्थी शुुक्रवार को परीक्षा देनें पहुंचे, वहीं आर्मी एरिया स्थित केवी नंबर -3 में सेंट पॉल स्कूल एवं लिटिल एंजिल स्कूल में संस्कार स्कूल के परीक्षार्थी परीक्षा देने पहुंचे।
वहीं शिवपुरी लिंक रोड स्थित रामश्री स्कूल, लिटिल एंजिल, ग्वालियर ग्लोरी एवं भिंड रोड स्थित ग्रीन वुड, सेंट्रस एकेडमी स्कूल परीक्षा केंद्र शहर से बाहर दूर होने के कारण बच्चों को छोडने आए कई परीक्षार्थियों के अभिभावक वापस घर न जाकर धूप में ही डेरा जमाए पेड़ों की नीचे छांव तलाशते देखे गए। कुछ अभिभावक स्कूल के बाहर बनी चाय- स्नेक्स की दुकानों पर टाइम पास कर परीक्षा छूटने का इंतजार करते देखे गए।