प्रेम एवं त्याग प्रेरणा सिखाती है आदर्श रामलीला-हरिओम नागपाल

Feb 24 2023

ग्वालियर। श्री आदर्श रामलीला झंग बिरादरी समिति के अध्यक्ष हरिओम नागपाल ने बताया प्राचीन काल से चली आ रही श्रीआदर्श रामलीला के मंचन का उद्देश्य सभी में प्रेम एवं त्याग के साथ-साथ श्री राम जी के आदर्शों पर चलकर भगवान के प्रति आस्था और गुरु के प्रति श्रद्धा और बड़ों का मान समान के साथ उनकी आज्ञा का पालन करना बताया। पंजाबी सेवा समिति के अध्यक्ष मोहनलाल अरोड़ा ने इस रामलीला मंचन का उद्देश्य प्राचीन काल से चली आ रही इस परंपरा का पीढ़ी दर पीढ़ीअपना दायित्व निभाना जैसा कि कुछ लोग पहले हनुमान नगर व आदर्श कॉलोनी के निवासी थे जिनके पूर्वज इस रामलीला में मंचन करते थे जो अब बाहर देश व विदेश में जाकर रहने लगे हैं वह लोग अभी भी अपनी पात्रता निभाने रामलीला में शामिल होने के लिए आते हैं योंकि हम सब की एक ही आस्था है की सदा ऊंचा रहे दुनिया में हिंदुस्तान का झंडा।
समिति के संयुक्त अध्यक्ष सत्यपाल बत्रा ने रामलीला मंचन का उद्देश्य युवाओं में श्री राम जी के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिले और साथ ही बड़ों का आदर सत्कार करना तो वही झंग बिरादरी के अध्यक्ष जगदीश अरोरा ने श्री आदर्श रामलीला झंग बिरादरी की आन बान और शान बताते हुए पूर्वजों को नमन किया कि जिन्होंने हमें इस होली जैसे पर्व को जिस लोग अलग अलग तरीके से मनाते हैं जिसे झंग समाज सबसे बड़े पर्व के रूप में मनाते हुए हर्ष व्यक्त करता है, आदर्श कॉलोनी पंचायत के अध्यक्ष बलवंत मदान ने इस पर्व को दीपावली जैसा पर्व बताते हुए हर्ष व्यक्त किया रामलीला समाप्ति के बाद जब भगवान राम जी का चल समारोह निकाला जाता है तब पुरी आदर्श कॉलोनी मैं घर घर दीपक जलाए जाते हैं एवं चल समारोह में पुष्प वर्षा घरों में विद्युत सजावट एवं प्रसाद वितरित किया जाता है। भरत कथूरिया ने का झंगसमाज की रामलीलाके इस अनूठे पर्व को रामलीला स्थल की आस्था का जिक्र करते हुए बताया जिनके काम नहीं बनते वे रामलीला स्थल पर आकर अगर मन्नत मांगता है तो वह अवश्य अपनी झोली भर भर जाता हैचाहे वह मन्नत स्वास्थ्य के प्रति हो या व्यापार हो श्री राम जी की कृपा से अवश्य पूरी होती है। समाजसेवी दुष्यंत साहनी ने झंग बिरादरी की आदर्श रामलीला के बारे बताते हुए हर्ष व्यक्त किया कि रामलीला में समिति एवं समाज के लोगों में आस्था और विश्वास के साथ सभी एकजुट होकर कार्य करते हैं जो पंजाबी सेवा समिति के वर्ष भर के कार्यों में लगन के साथ समाज हित में कार्य करती है।
प्रेसवार्ता में दुष्यंत साहनी, प्रमोद पहावा, कश्मीरी लाल खुराना, कश्मीरी लाल बत्रा, नरेंद्र बत्रा, रवि बत्रा, देवेंद्र अरोरा, भरत  कथूरिया, प्रवीण नागपाल, विजय चचड़ा, जगन्नाथ अरोड़ा, बंटी सपरा, नरेश तलूजा, सुभाष अरोरा, अशोक अरोरा, सतीश पाहवा, लाजपत नागपाल, कालू तलूजा, राजू  क्वात्रा, यशपाल अरोरा, मिजोृेश गुलाटी, कालू धरनी, कालू अरोरा एवं मीडिया प्रभारी राजू पंडित उपस्थित थे।