प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भव्य श्रीराम कथा के पंचम दिवस पर प्रभु राम और माता जानकी के विवाह प्रसंग में सम्मिलित होने सांवेर पधारे। इस सुअवसर पर उन्होंने व्यासपीठ की पूजा-अर्चना की एवं प्रेमभूषण महाराज का आशीर्वाद भी प्राप्त किया। रामचरित मानस में तुलसीदास जी ने रामकथा की महिमा बताते हुए कहा है कि इस कथा में जो वर्णनातीत प्रेम व भक्ति है। वही इसकी मधुरता है और कथा सुनकर जो हृदय के विक्षेप दूर होकर हृदय में शांति आयेगी वही मानो इस कथा रूपी वर्षा के जल की शीतलता है। जैसे खेतों पर वर्षा का जल बरसता है तो धान की फसल लहलहाने लगती है और अच्छी उपज होती है, वैसे ही इस कथा श्रवण से पुण्य रूपी फसल भी लहलहाने लगती है।

Feb 24 2023

प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भव्य श्रीराम कथा के पंचम दिवस पर प्रभु राम और माता जानकी के विवाह प्रसंग में सम्मिलित होने सांवेर पधारे। इस सुअवसर पर उन्होंने व्यासपीठ की पूजा-अर्चना की एवं प्रेमभूषण महाराज का आशीर्वाद भी प्राप्त किया।
रामचरित मानस में तुलसीदास जी ने रामकथा की महिमा बताते हुए कहा है कि इस कथा में जो वर्णनातीत प्रेम व भक्ति है। वही इसकी मधुरता है और कथा सुनकर जो हृदय के विक्षेप दूर होकर हृदय में शांति आयेगी वही मानो इस कथा रूपी वर्षा के जल की शीतलता है। जैसे खेतों पर वर्षा का जल बरसता है तो धान की फसल लहलहाने लगती है और अच्छी उपज होती है, वैसे ही इस कथा श्रवण से पुण्य रूपी फसल भी लहलहाने लगती है।