10 वीं 12वीं कक्षा की परीक्षा सामग्रीका वितरण

Feb 24 2023

ग्वालियर। शुक्रवार को 10वीं कक्षा एवं 12वीं की परीक्षा सामग्री का वितरण जयेन्द्रगंज स्थित जीवाजी राव स्कूल से किया गया। सुबह से ही शिक्षक परीक्षा साग्रमी लेने जा पहुंचे इस दौरान 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा सामग्री का वितरण किया गया।
शासकीय स्कूलों के विद्यार्थियों की परीक्षाएं समय पर की जाये उसको लेकर गोपनीय सामग्री का वितरण सुचारू रूप से किया गया। टॉकन नं. के आधार पर परीक्षा के प्रपत्रों का वितरण किया गया। सभी परीक्षा केन्द्रों के अध्यक्षों एवं प्रचारों को निर्देशित कर निर्धारित समय पर परीक्षा साग्रमी वितरण केन्द्र पर पहुंचने के लिये निर्देशित किया गया था।