विकास यात्रा में वार्ड 53 में किया 50 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 53 में निकाली विकास यात्रा

Feb 23 2023

ग्वालियर 23 फरवरी 2023/ गुरुवार को ग्वालियर दक्षिण विधानसभा के वार्ड क्रमांक 53 में लक्कडखाना पुल से विकास यात्रा प्रारंभ हुई। विकास यात्रा के दौरान सभापति  मनोज तोमर, भाजपा जिलाध्यक्ष  अभय चैधरी, पूर्व महापौर श्रीमती समीक्षा गुप्ता, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य  आशीष प्रताप सिंह राठौड, पूर्व एमआईसी सदस्य एवं यात्रा प्रभारी श्रीमती खुशबू गुप्ता ने वार्ड की विभिन्न गलियों में भ्रमण कर लोगों को सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी दी तथा वार्ड में 50 लाख रुप, के विकास कार्यों का भूमिपूजन अतिथियों द्वारा किया गया। इसके साथ ही नागरिकों से क्षेत्र के विकास के लिए स्वच्छता में सहयोग करने की अपील कीइस अवसर पर श्री विवेक जोशी, श्रीमती नीलिमा शिन्दे,  सुधीर गुप्ता,  धर्मेन्द्र सिंह कुशवाह,  सतीश साहू,  चेतन मंडलोई सहित सम्मानित वरिष्ठ नेता गण मातृशक्ति, कार्यकर्ता कार्यकर्ता गण एवं प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहेदक्षिण विधानसभा क्षेत्र की विकास यात्रा वार्ड क्र. 53 में लक्कड़खाना पुल प्रारंभ होकर गंजीवाला मोहल्ला, देवनगर हेमसिंह की परेड से सिंधी कॉलोनी, तिलकनगर मुंशीओं का मोहल्ला, पानपत्ते की गोठ, लक्कड़खाना पुल तक संचालित हुई। इस दौरान लक्कडखाने पुल पर 50 लाख की लागत से सडक डाम्बरीकरण के कार्य का भूमिपूजन किया गया। यात्रा के दौरान हेम सिंह की परेड सिविल डिस्पेंसरी, आंगनबाडी केन्द्र एवं टंकी के पास बने प्राथमिक विद्यालय हेम सिंह की परेड का निरीक्षण किया गया। वहीं यात्रा के समापन पर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के हितग्राहियों को योजना का लाभ वितरण किया गया। साथ ही क्षेत्र अच्छा कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों व स्वच्छताकर्मियों को सम्मानित किया गयायात्रा के दौरान नोडल अधिकारी श्री केशव सिंह चौहान, सीसीओ श्री कीर्ति वर्धन मिश्रा एवं क्षेत्राधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहेवार्ड 54 में विकास यात्रा 24 फरवरी को24 फरवरी को विकास यात्रा वार्ड क्र. 54 में एवन क्राकरी मेन रोड़ से प्रारंभ होकर जवाहर कॉलोनी, टकसाल स्कूल आर्मी की बजरिया, किरार कॉलोनी से कम्पू ईदगाह तक संचालित होगी। यात्रा के दौरान टकसाल स्कूल का निरीक्षण, उचित मूल्य दुकान किरार कॉलोनी का निरीक्षण, बटालियन में आंगनबाड़ी का निरीक्षण किया जाएगा