निगम की लापरवाही दे रही हादसों को न्यौता, कब जागेगा नींद से निगम प्रशासन-जौहरी

Feb 22 2023

ग्वालियर। शहर जिला कांग्रेस विकलांग कल्याण प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अनूप जौहरी ने दानाओली क्षेत्र से गुजरने वाले वाहन चालकों एवं पैदल चलने वाले नागरिकों को आगाह करते हुए कहा कि अगर आप लश्कर क्षेत्र के मोर बाजार से नई सडक़ को जोडऩे वाले व्यस्ततम दानाओली बाजार की सडक़ से गुजर रहे हे तो जरा संभल कर, अगर आप दो पहिया वाहन पर हे तो ओर भी ज्यादा सावधानी बरतें। क्योंकि विगत दो बर्ष पहले नगर निगम विभाग द्वारा मोर बाजार से नई सडक़ को जोडऩे वाली दानाओली मे अमृत योजना अन्तर्गत पाइप लाइन डाली गई थी। 
विगत दो बर्ष वाद जव उक्त बिछाई गई पाइप लाइन में ट्राइल वैसेस पर पीएचई विभाग द्वारा विगत दिनों जव पानी छोड़ा गया, तव अम्रत योजना अन्तर्गत बिछाई गई पाइप लाइने जगह जगह से लीकेज होने के साथ-साथ जगह-जगह से बस्ट होने लगी। लोगों के घरों तक पानी पहुंचना तो दूर दानाओली से गुजरने वाले राहगीरों, स्थानीय दुकानदारों एवं रहवासियों को आय दिन परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हे।
 वता दे कि उक्त डेमेज पाइपों को बदलने के लिए दुबारा से दाना ओली की सडक़ खोद कर पाइप लाइन तो बदल दी गई और गढ्ढों में मिट्टी का भराव करा कर विना पेच रिपेयरिंग कीए ऐसे ही छोड़ दिया गया है। अभी बीते दिनों मावट की बारिश से वह मिट्टी गढ्ढों में ही समा गई और गड्ढे गहरे हो गए। अब आए दिन यहां से गुजरने वाले वाहन चालक,पैदल चलने वाले व रहवासी हादसों का शिकार हो रहे हैं। 
हद तो तब ओर भी ज्यादा हो रही हे कि उक्त गढ्ढों के भराव किय जाने हेतू निगम द्वारा मोटी कंक्रीट डाल दी गई। जिसके वाद चार पहिया वाहन निकलने से रोज कंक्रीट की गिट्टियां सडक़ पर फैलने से आय दिन दुपहिया वाहन चालक एवं पैदल चलने वाले राहगीर बिखरी हुई गिट्टियों पर स्लीप होने की वजह से चोटिल हो रहे हे। ओर इतना ही नहीं विगत रोज सडक़ पर फैली हुई गिट्टियों ओर आस पास गड्ढे होने की वजह से एक ई रिक्शा पलट गया था। जिसकी चपेट में उक्त रिक्शे के पीछे आ रही एक्टिवा दुपहिया वाहन चालक तो गनीमत रही बच गया। मगर उसकी एक्टिवा रिक्शे के नीचे दव गई ईश्वर का शुक्र रहा कि कोई गंभीर हादसा होने से ई रिक्शा चालक व एक्टिवा चालक दोनों को वहां मोजूद राहगीरों ने तत्परता दिखाते हूए अपनी सूझ बूझ से बचा लिया। इतना ही नहीं बिखरी हुई कंक्रीट की वजह से वहां से गुजरने वाले वाहन भी टकरा जाते हे। अव इससे बड़ी विडंबना यह है कि आज दिनांक तक उक्त खोदे गय गड्ढों की डामर कंक्रीट से पेच रिपेयरिंग निगम विभाग द्वारा नहीं की जा रही हे।
जौहरी ने निगम प्रशासन पर प्रश्न चिन्ह लगाते हूऐ कहा कि इससे ऐसा प्रतीत होता है कि निगम प्रशासन, कोई गंभीर हादसा होने के बाद नींद से जागेगा। क्या मध्यप्रदेश सरकार का यही विकास हे।