संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी आज अवकाश पर

Feb 22 2023

ग्वालियर। एनएचएम संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ जिला ग्वालियर आज गुरूवार 23 फरवरी को जिले के सभी संविदा कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर रहेंगे व रैली निकालकर न्यू कलेक्ट्रेट में कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देंगे। जिसकी सूचना बुधवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं सिविल सर्जन को ज्ञापन द्वारा दी गई। 
संविदा शोषण के खिलाफ और विभाग/शासन/प्रशासन द्वारा निरंतर खोखले दावे और छलावे से मप्र के 32000 संविदा ठ्ठद्धद्व परिवार आक्रोशित है। इस हेतु प्रदेश के सभी 52 जिलों मे एक दिवसीय सामूहिक अवकाश लेकर विभाग/शासन/प्रशासन को वादा निभाने हेतु ध्यानाकर्षण किया जा रहा है, क्योंकि संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा 15 दिसंबर से 3 जनवरी तक अनिश्चितकालीन हड़ताल की गई थी दो प्रमुख मांगों को लेकर 3 जनवरी को स्वास्थ्य मंत्री, अपर मुख्य सचिव द्वारा कर्मचारियों की मांगों को 1 माह के भीतर पूरा करने का आश्वासन दिया गया था। लेकिन 1 माह से अधिक समय होने के बावजूद भी कर्मचारियों की मांगों को पूरा नहीं किया गया है। जिससे प्रदेश के 32000 कर्मचारी अपने आप को छला हुआ महसूस कर रहे हैं। एक बार फिर कर्मचारियों के साथ वादा खिलाफी की गई, जिससे प्रदेश के 32000 कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त है। जिसको लेकर 23 फरवरी को प्रदेश के सभी जिलों में कलेक्टर के द्वारा मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया जाएगा। फिर भी शासन प्रशासन द्वारा ध्यान नहीं दिया जाता है तो निश्चित ही कर्मचारी पुन: अनिश्चितकालीन हड़ताल जाने के लिए बाध्य होंगे। इस बीच में जो भी सेवाएं प्रभावित होगी उसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।