पल्स वेली स्कूल की बस पलटी, दो बच्चों सहित महिला घायल हालत गंभीर
Feb 21 2023
ग्वालियर। मंगलवार की दोपहर को स्कूल की छुट्टी के बाद बच्चों को लेकर जा रही स्कूल पल्स वेली स्कूल की बस मांडरे वाली माता मंदिर के पास पलट गई। बस पलटने से सडक़ पर जा रही एक गर्भवती महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और 2 स्कूली बच्चों को मामूली चोटें आई है। महिला की गंभीर हालत देखते हुए उसे जयारोग अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। जबकि बस में सवार दो बच्चों को मामूली चोटें आई हैं। उन्हें भी नजदीकी अस्पताल में भेजा गया था। अस्पताल में उपचार के बाद बच्चों को घर भेज दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही बस में सवार बच्चों के अभिभावक और क्षेत्रीय विधायक सहित पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे, और बच्चों को अलग-अलग साधनों से उनके घर पहुंचाया।
बस में करीब 38 बच्चे थे। बस पलटा देख आसपास के लोग बस में से बच्चों को बचाने में लग गए। बताया जाता है कि बस नर्सिंग छात्राओं को बचाने के चक्कर में पलटी है। घायलों में जिनसा चौपडा और राघव गर्ग हैं।
घटनाक्रम के मुताबिक सिथोली स्थित पल्र्स वेली स्कूल की मंगलवार की दोपहर 1 बजकर 10 मिनट पर छुट्टी हुई। स्कूल से बस क्रमांक एमपी 09 एफए 7221 करीब 38 बच्चों को लेकर निकली। बस कैंसर हास्पीटर होते हुए मांडरे की माता के पास ढलान से उतर रही थी। तभी सामने से नर्सिंग छात्राओं का समूह निकल रहा था। इसी दौरान कुछ नर्सिंग छात्राएं बस के आगे से अचानक निकली। बस के क्लीनर बलराम ने बताया कि नर्सिंग छात्राओं को बचाने के लिए ड्रायवर ने बस को साइड में लिया। लेकिन सडक़ के किनारे पत्थर व मिट्टी की एक दीवार थी। जिस पर बस चढ़ गई और पलट गई। बस पलटने से उसमें सवार दो बच्चों सहित सडक़ पर जा रही एक गर्भवती महिला गंभीर रूप से घायल हो गए। महिला की गंभीर हालत देखते हुए उसे जयारोग अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। व घायल बच्चों को तुरंत ही पास के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां पर उनको उपचार के बाद घर भेज दिया।
बस पलटने के बाद बस में कई बच्चे फंसे हुए थे तब आसपास के लोगों ने दौडक़र बच्चों को बचाना शुरू किया। आसपास के लोगों ने ही सभी बच्चों को बस से निकाल लिया। हालांकि बाद में पुलिस सहित अन्य अमला भी मौके पर पहुंच गया।
क्षेत्रीय विधायक सतीश सिकरवार ने कहा कि यह ढलान व पहाड़ी वाला क्षेत्र है। इसलिए यहां स्पीड ब्रेकर होने चाहिए, इसके लिए भी प्रशासन से भी बात करेंगे। पुलिस ने फिलहाल मामले की जांच शुरू कर दी है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









