आसाराम बापू के अनुयायियों ने हरिनाम संकीर्तन प्रभात फेरी निकाली

Feb 20 2023

ग्वालियर। संत आसाराम बापू के अनुयायियों ने प्रत्येक अमावस्या की भांति इस बार सोमवती अमावस्या पर चंद्रवदनी नाका से हरिनाम प्रभात फेरी निकाली जो रविशंकर हॉस्टल के हनुमान मंदिर से प्रारंभ होकर, नहर वाली माता, पारस विहार कॉलोनी, झांसी रोड, पॉलीटेक्निक कॉलेज होकर वापस हनुमान मंदिर पर समाप्त हुई। मीडिया प्रभारी बलवीर सिंह परमार ने बताया कि हरिनाम प्रभात फेरी में रथनुमा वाहन पर विराजे आसारामजी बापू के विग्रह फोटो पर जगह-जगह माल्यार्पण व पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। साधकों का श्रद्धालुओं द्वारा जल फल मिष्ठान वितरण कर अगवानी की गई। हरिनाम प्रभात फेरी में नि:शुल्क ऋषि प्रसाद साहित्य का वितरण किया गया। प्रभात फेरी में विजय महाराज, आश्रम संचालक अर्जुन भाई के अलावा प्रधान सिंह भदौरिया, बीपीएस सेंगर, रामू रामानी, दिलीप हूंदवानी, लक्ष्मण शर्मा, हिमांशु, हितेश, दुर्गेश भदौरिया, गोविंद राठौर, लता खत्री, उर्मिला सोनी, सलोनी, अंजू, शंकुतला चौहान आदि उपस्थित थे।