बाल महोत्सव के विजेता व उप विजेता बच्चों का पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न

Feb 20 2023

ग्वालियर। एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसाइटी व ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में बाल महोत्सव का आयोजन 19 जनवरी से 30 जनवरी तक आयोजित किया गया था। इस आयोजन का समपान व पुरस्कार वितरण समारोह 19 फरवरी को ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण के कलां रंगमंच पर 12 बजे से किया गया। संस्था के अध्यक्ष संजय कटठल ने बताया कि आयोजन में मुख्य अतिथि दीनबंधु महाराज करहधाम, विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल,एएसपी क्राइम राजेश दंडोतिया, चेंबर के उपाध्यक्ष राकेश अग्रवाल, समाजसेवी धर्मेन्द्र सारस्वत, डॉ शिराली रूनवाल उपस्थित थी। इस अवसर पर 190 बच्चों को पुरस्कृत किया गया।
 इस बाल महोत्सव के दौरान बच्चों की विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई थी। इसमें चित्रांकन प्रतियोगिताख् डांस प्रतियोगिताख् युगल डांस प्रतियोगिताख् समूह डांस प्रतियोगिताख् समूह गायन प्रतियोगिताख् फैंसी ड्रेस प्रतियोगिताख् मेहंदी रचाओ प्रतियोगिताख् रंगोली सजाओ प्रतियोगिताख् बैंड प्रतियोगिताख् दिव्य घोष प्रतियोगिताख् इंस्ट्रूमेंटल टेलेंट हंट प्रतियोगिता आदि आयोजित की गई थी। इसमें बच्चों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया था। इन समस्त आयोजन में करीब दो हजार बच्चों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया था, इसमें से जो विजेता व उप विजेता हुये उन्हीं बच्चों को पुरस्कृत किया गया, और इस आयोजन में जिन्होंने विशेष सहयोग व उल्लेखनीय कार्य किया उन्हें भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर करीब दो सौ लोगों को पुरस्कृत किया जाएगा।
 उल्लेखनीय कार्य के लिए अशोक जैन,राजेश त्रिपाठी, डॉ मनीष रस्तोग, धीरज गोयल, नेहा शर्मा, दीपा जादौन, प्रियंका तोमर, सुशीला वासुनिय, अली अहमद खान, शिवा नायक, पल्लवी शर्मा, रैना बनर्जी, सपना मिश्रा, डॉ डोली कपूर, पद्मजा विश्वरूप, मोहिनी श्रीवास्तव, मुस्कान श्रीवास्तव, मानसी मेडतवाल, राहूल गोस्वामी, बैषणवी शर्मा आदि को सम्मानित किया गया।