महाशिवरात्रि के बाद निगम ने चलाया सफाई अभियान

Feb 19 2023

ग्वालियर। बीते शनिवार को महाशिवरात्री के अवसर पर शहर के शिवालयों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालू पहुंचे मंदिरों पर धार्मिक आयोजनों के साथ विशाल भण्डारों एवं प्रसाद वितरण किया गया। शहर के प्रमुख शिव मंदिर अचलेश्वर महादेव मंदिर, कोटेश्वर महादेव, गुप्तेश्वर महादेव, मग्लेश्वर महादेव एवं अन्य शिव मंदिरों पर फैली गदंगी को समेटने नगर निगम अमले ने सफाई अभियान चलाया इसके चलते नगर निगम की सफाई कर्मचारियों की टीम ने मंदिर के आसपास फैली गदंगी को उठाकर स्वच्छता अभियान चलाया। ट्रॉलिंग भरकर कचरा निकाला गया। वहीं फायर बिगे्रड के माध्यम से मंदिरों के आसपास ध्ुालाई की गई। निगमायुक्त किशोर कन्याल के निर्देशन पर शहर भर के शिव मंदिरों पर रविवार को विशेष सफाई अभयान चलाया गया।