सांसद व महापौर ने शिवाजी की प्रतिमा पर पहुंचकर श्रद्धासुमन भी अर्पित किये
Feb 19 2023
ग्वालियर। राष्ट्र के गौरव का प्रतीक वीर छत्रपति शिवाजी की जयंती नगर में मराठी समाज सहित सभी वर्गों द्वारा धूमधाम के साथ रविवार को मनाई गई। सांसद विवेक नारायण शेजवलकर और महापौर शोभा सिकरवार ने शिवाजी पार्क पहुंचकर शिवाजी की प्रमिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस मोके पर महाराज बाड़े से वाहन रैली सुबह 10:30 बजे प्रारंभ यह रैली सराफा बाजार, राममंदिर, जयेंद्रगंज होते हुये सिटी सेंटर स्थित वीर शिवाजी की प्रतिमा पर पहुंचकर समाप्त हुई।
सर्व समाज के लोग वीर शिवाजी की प्रतिमा श्रद्धासुमन भी अर्पित किये। मराठी भाषी समाज संघ से जुड़े पवन पवार ने बताया शिवाजी महाराज का चल समारोह रविवार को ही दोपहर तीन बजे शुरु हुआ। जो विभिन्न मार्गों से होता हुआ सिटी सेंटर पर स्थित शिवाजी की प्रतिमा पर पहुंचकर समाप्त हुआ। चल समारोह में मराठी समाज के लोग परंपरागत वेशभूषा के साथ शामिल हुए। इसके साथ ही शिवाजी महाराज की आकर्षण झांकी रहीं। दोनों ही कार्यक्रमों में मराठी समाज के लोग शामिल हुए। चल समारोह में महिलायें भी शामिल हुई। उधर हिमस ने वीर शिवाजी पर विचारगोष्ठी का आयोजन किया।
भारत में शायद ही ऐसे लोग होंगे जो छत्रपति शिवाजी महाराज को नहीं जानते होंगे। वह देश के वीर सपूतों में से एक थे, जिन्हें मराठा गौरव भी कहते हैं और भारतीय गणराज्य के महानायक भी। वर्ष 1674 में उन्होंने पश्चिम भारत में मराठा साम्राज्य की नींव रखी थी। उन्होंने कई सालों तक मुगलों से संघर्ष किया था और उन्हें धूल चटाई थी। छत्रपति शिवाजी महाराज का जन्म 19 फरवरी 1630 को मराठा परिवार में हुआ था।
उनके जन्मदिवस के अवसर पर ही हर साल 19 फरवरी को भारत में छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती मनाई जाती है। छत्रपति शिवाजी महाराज को उनके अद्भुत बुद्धिबल के लिए जाना जाता था। वह पहले भारतीय शासकों में से एक थे। जिनके बारे में कहा जाता है कि उन्होंने महाराष्ट्र के कोंकण क्षेत्र की रक्षा के लिए नौसेना बल की अवधारणा को पेश किया था। इसके अलावा सबसे खास बात ये है कि उन्होंने अपनी बटालियन में कई मुस्लिम सैनिकों को भी नियुक्त किया था।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









