गुरूकुल ड्रीम फाउंडेशन के सदस्यों की इंडस्ट्री विजिट सम्पन्न
Feb 19 2023
ग्वालियर। गुरूकुल ड्रीम फाउंडेशन की ओर से युवाओं में उद्यमिता विकास के लिए इंडस्ट्री विजिट कार्यक्रम रखा गया। इसमें सदस्यों ने फूड इंडस्ट्री की कंपनी जेबी मंघाराम फूड्स प्राइवेट लिमिटेड की फैक्ट्री में विजिट किया, यहां विशेषज्ञों ने युवाओं को बिस्किट के मैन्युफैक्चरिंग, पैकेजिंग, क्वालिटी कंट्रोल, मार्केटिंग संबंधित जानकारी प्रदान की। कंपनी के सुनील श्रीवास्तव ने कहा कि व्यवसाय की दुनिया में अवसर आते जाते रहते हैं। एक उद्यमी कार्य करने वाला व्यक्ति होना चाहिए। उसे आगे बढ़ाकर काम शुरू कर अवसर का लाभ उठाना चाहिए। एक उद्यमी गलती कर सकता है, किन्तु एक बार गलती हो जाने पर फिर वह दोहराई न जाय। क्योंकि ऐसा होने पर भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। अत: अपनी गलतियों से सबक लेना चाहिए कार्यक्रम संयोजन तेजिंदर कौर और मनीष ओझा ने किया। इस अवसर पर गुरूकुल ड्रीम फाउंडेशन के संस्थापक आकाश बरूआ,आकाश त्रिपाठी,जयेश श्रीवास्तव, मुस्कान गुप्ता,डौली शर्मा, हिमांशु अग्रवाल आदि सदस्य उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









