वीर शिवाजी के नाम से कांप उठती थी मुगल सेना-राठौड़
Feb 19 2023
ग्वालियर। छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर मराठा सहित विभिन्न समाज ने वाहन रैली निकाली। यह रैली सुबह 10:30 बजे महाराज बाड़ा से प्रारंभ हुई। इसके बाद यह सराफा बाजार, राम मंदिर, जयेंद्रगंज, एजी ऑफिस पुल होते हुए सिटी सेंटर स्थित शिवाजी उद्यान पर पहुंची। रैली के दौरान सभी युवा और पुरुष केसरिया पगड़ी पहनकर बाइक चला रहे थे। वहीं डीजे पर जय शिवाजी, जय भवानी के गगनभेदी नारे शहरवासियों में जोश भर रहे थे। शिवाजी पार्क में पहुंचकर यह रैली समारोह में परिवर्तित हो गई। यहां भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आशीष प्रताप सिंह राठौड़, एएसपी क्राइम राजेश डंडोतिया, प्रदीप पाराशर, पार्षद मोहित जाट, कार्यक्रम संयोजक गगन जाधव सहित सैकड़ों शहरवासियों ने शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
सकल हिंदू समाज के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा नेता आशीष राठौड़ ने कहा कि वीर शिवाजी महाराज ऐसे महान हिंदू योद्धा थे, जिनके नाम से मुगल सेना कांप उठती थी। उन्होंने अपने पराक्रम से अल्पायु में ही भारत के अधिकांश हिस्सों में हिंदू साम्राज्य स्थापित किया। इस दौरान आयोजन समिति के जुड़े रोहित तांबे, रवि गरुड़, रवि कल्याणकर, जय कदम, अतुल कवीश्वर, जयकांत जाधव, प्रशांत इंगले ने भी शिवाजी महाराज के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
बाइक रैली को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी सतर्क था। पुलिस का पूरा अमला आगे और पीछे पर्याप्त संख्या बल के साथ चल रहा था।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









