फरवरी में ऐसी गर्मी अब रफ्तार पकड़ रहा पारा, 29 के पार

Feb 19 2023

ग्वालियर। फरवरी में ही अप्रैल जैसी गर्मी की मार झेलने को अंचलवासी मजबूर दिख रहे हैं। लगातार पारे की चाल बढ़ऩे से परेशान लोग अब गर्मी से राहत पाने के लिए पंखे की हवा का सहारा लेने को मजबूर हैं। मौसम विभाग के अनुसार रविवार शाम से चौथा सिस्टम अंचल में एक्टिव हो गया है। 
उत्तर भारत के रास्ते अंचल में एक्टिव हो रहे सिस्टम के चलते पहाड़ों से टकराकर आने वाली हवा थमने के साथ ही मौसम पूरी तरह से ड्राय होने से अब दिन ही नहीं रात में भी पारा रफ्तार पकड़ता दिखेगा। मौसम ड्राय रहने के कारण जहां बीते रोज दिन मौसम विभाग के आंकड़ों में फरवरी महीने के सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। वहीं रात में भी पारा सामान्य से लगभग दो डिग्री ऊपर रहने के कारण रात से लेकर सुबह तक ठंड पूरी तरह से बैकफुट पर दिखाई दी। 
अनुमान है कि ईरान-अफगानिस्तान के रास्ते पाकिस्तान से राजस्थान में प्रवेश कर चुके एक और पश्चिमी विक्षोभ ने रविवार शाम को अंचल को हिट करा। 
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आगामी 24 घंटों के दौरान सिस्टम के इफ्ेक्ट के चलते न्यूनतम व अधिकतम पारा सामान्य से अधिक होने के कारण ठंड पूरी तरह से बेअसर रहेगी। मौसम के शुष्क होने व सिस्टम के इफेक्ट के चलते अधिकतम पारा 32 से 33 व न्यूनतम पारा 13 से 14 डिग्री पहुंचते ही गर्मी परेशान करेगी।